Asian Para Games: भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में होटल के महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें भारत वापिस भेज दिया गया है। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद जापान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बता दें की 40 वर्षीय शम्स आलम शेख नागोया में आयोजित ऐशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले थे। पर इन आरपों के बाद उन्हें वापिस स्वदेश भेज दिया गया। आरोपों के बाद पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया उनके खिलाफ आजीवन बैन पर विचार कर रही है।
घटना के विषय में भारतीय दाल के सूत्र ने दी जानकारी -
भारतीय दल के एक सूत्र के मुताबिक़ कथित घटना बीते सोमवार को उसी होटल में हुई जहां भारतीय पैरा स्विमिंग की टीम रुकी हुई थी। बताया जा रहा है की महिला भारतीय टीम के पैरा तैराक के कमरे में हाउसकीपिंग का काम कर रही थी। तभी शेख ने महिला के साथ अभद्रता करने की कोशिश की। इसके बात ये शिकायत स्थानीय आयोजन समिति के साथ- साथ भारतीय अधिकारीयों तक पहुंचीं। मामले की शिकायत दर्ज होने पर जापानी पुलिस ने शेख को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के अगले दिन मंगलवार को ही टीम द्वारा मोहम्मद शम्स आलम शेख को भारत भेज दिया गया।
Also read: Asian Para Games 2026: शीतल देवी-तोमन कुमार ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, भारत का बढ़ाया मान
पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया मोहम्मद शम्स आलम शेख को आजीवन करेगी बैन !
महिला कर्मचारी के साथ उत्पीड़न के आरोपों को देखते हुए पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया मोहम्मद शम्स आलम शेख को आजीवन बैन करने पर विचार कर रही है। हालाकिं की अभी इस संदर्भ में कोई वैचारिक फैसला नहीं आया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक़ खेल के समाप्ति के बाद मामले की समीक्षा की जाएगी और शम्स के आजीवन बैन वाले फैसले पर विचार किया जाएगा। विचार के बाद पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया बैन पर औपचारिक निर्णय लेगी।