IndvsNZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए पहले T-20 मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ भारतीय टीम पांच मैचो के इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गयी है। बता दें की टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। न्यूजीलैंडकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए। वहीं भारत ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। संजू सैमसन ने 67 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन बनाए। नमन धीर ने सिक्स लगाकर जीत दिलाई।
भारत के नाम एक और रिकॉर्ड -
भारत ने T -20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं इससे पहले भारत ने दो बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2026 न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट चेज किया था। उसके बाद इस मैच में बड़ा टारगेट चेज कर भारत ने ये एक और कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है। संजू सैमसन ने 2026 में 8वीं बार 50+ स्कोर बनाकर ईशान की बराबरी कर ली है। टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर के दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। उन्होंने 2022 में 11 बार यह उपलब्धि हासिल की थी। विराट कोहली ने उसी साल 9 बार 50+ स्कोर बनाया था। 2026 में अभिषेक शर्मा 9 और ईशान किशन 8 बार यह कारनामा कर चुके हैं। वही इस मैच में ईशान किशन का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं था।
Also read: IND vs NZ T20I Series : IPL में विकेटों की बरसात, अब टीम इंडिया में वापसी! भुवनेश्वर पर क्या बोले अय्यर?
नमन धीर ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को रिकॉर्ड जीत दिलाई
नमन धीर ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को रिकॉर्ड जीत दिलाई। मैट हेनरी के 20वें ओवर में धीर ने पहले चौका लगाया, फिर एक रन लिया और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई। भारत ने यह मुकाबला जीतकर टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया। भारत के नाम जीत दर्ज हो गया