Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी बोर्ड ने जारी की 2027 की डेटशीट, 5 फरवरी को पहला पेपर, देखें कब है आपका एग्जाम

यूपी बोर्ड ने जारी की 2027 की डेटशीट, 5 फरवरी को पहला पेपर, देखें कब है आपका एग्जाम

UP Board Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड से जुड़े 55 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सत्र 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, इस बार 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं एक साथ 5 फरवरी 2027, गुरुवार से शुरू होंगी। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड 20 दिनों में ही पूरी परीक्षा खत्म करने का फैसला लिया है। परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 को समाप्त हो जाएंगी।

UPMSP Time Table 2027

PDF Download बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।पहली पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तकछात्र अपना विस्तृत टाइम-टेबल आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Also read: Uttar Pradeesh News: गाजियाबाद में बसेगा नया इंदिरापुरम, कनावनी गांव में बनेगी शानदार टाउनशिप, आवासीय और कमर्शियल प्लॉट मिलेंगे

विषयवार पूरा शेड्यूल देखें -05 फरवरी 2027: हाईस्कूल - हिंदी / प्रारंभिक हिंदी | इंटर - हिंदी, सामान्य हिंदी

08 फरवरी 2027: हाईस्कूल - सामाजिक विज्ञान | इंटर - अंग्रेजी
10 फरवरी 2027: हाईस्कूल - अंग्रेजी | इंटर - इतिहास
12 फरवरी 2027: हाईस्कूल - गृह विज्ञान | इंटर - जीव विज्ञान, गणित
13 फरवरी 2027: हाईस्कूल - गणित | इंटर - अर्थशास्त्र
15 फरवरी 2027: हाईस्कूल - संस्कृत | इंटर - रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र
17 फरवरी 2027: हाईस्कूल - विज्ञान | इंटर - भौतिक विज्ञान
18 फरवरी 2027: हाईस्कूल - कंप्यूटर
24 फरवरी 2027: हाईस्कूल - कृषि, इंटर - कंप्यूटर (प्रथम पाली) और इंटर - संस्कृत (द्वितीय पाली) के साथ परीक्षा का समापनबोर्ड ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल-विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर CM योगी का तंज, बोले- संतों से माफी मांगकर आएं

Uttar Pradesh News: अयोध्या में शनिवार यानी 7 नवंबर को दसवें दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के ऐलान पर तंज

Uttar Pradeesh News: गाजियाबाद में बसेगा नया इंदिरापुरम, कनावनी गांव में बनेगी शानदार टाउनशिप, आवासीय और कमर्शियल प्लॉट मिलेंगे

Uttar Pradeesh News:दिल्ली-NCR में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए गाजियाबाद से अच्छी खबर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) कनावनी गांव में इंदिरापुरम विस्तार योजना को विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नोएडा के नजदीक एक नई टाउनशिप बसाई जाएगी। यहां लोगों को आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट के

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast