“एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा”, सलमान खान को फिर मिली धमकी

“एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा”, सलमान खान को फिर मिली धमकी

Salman Khan Receives  Death Threat : अभिनेता सलमान को एक फिर धमकी मिली है। हालांकि, इस बार सीधे सलमान खान को धमकी नहीं आई बल्कि उनके साथ काम करने वालों ने उन्हें धमकाया है। मुबंई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज करके यह संदेश भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, मैसेज में लिखा गया कि महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। अगर सलमान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार सीधे सलमान खान को धमकी मिल चुकी है लेकिन ये पहली बार है जब धमकी उनके साथ काम करने वालों को दी जा रही है।

पहले भी चुकी है धमकी

सलमान खान ने साल 1998 में राजस्थान में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग की थी। आरोप है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान एक रात शूटिंग खत्म होने के बाद जोधपुर में शिकार के लिए निकले थे। आरोप है कि सलमान ने उस रात एक काले हिरण का शिकार किया था। इस काले हिरण को बिश्नोई समाज में बेहद पूजनीय माना जाता है। यही वजह है कि जैसे ही काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान का नाम सामने आया तो बिश्नोई समाज ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। साल 2018 में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को पांच साल जेल की सजा सुनाई, लेकिन दो दिन बाद ही सलमान खान को जमानत पर छोड़ दिया गया। इससे नाराज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान का जानी दुश्मन बना हुआ है।

शाहरुख खान को भी मिली धमकी

गौरतलब है बीते दिन शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस स्टेशन में आए एक फोन कॉल में शाहरुख के लिए धमकी भरा संदेश दिया गया था। अब इसके ठीक एक दिन बाद सलमान खान को फिर से धमकी मिली है। हाल में ही पूर्व विधायक बाबा सिद्दिकी की हत्या ने सभी को चौंका दिया था। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली थी और इसके तार भी सलमान खान के मामले से जोड़े गए थे। बाबा सिद्दिकी सलमान खान के करीबी दोस्त थे। इससे कुछ दिनों पहले ही सलमान खान को धमकी मिली थी। जेल में बैठा लॉरेंस बिश्नोई लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम देने के बाद धमकियां दे रहा है। इस गैंग की ओर से साफ किया गया था कि बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान भी निशाने पर हैं।

Leave a comment