ताली बजाओ और पानी को ऊपर बुलाओ...जानें भारत के इस रहस्यमयी जलकुंड का रहस्य

ताली बजाओ और पानी को ऊपर बुलाओ...जानें भारत के इस रहस्यमयी जलकुंड का रहस्य

नई दिल्ली: दुनिया रहस्य से भरी पड़ी है कई रहस्यों के राज वैज्ञानिक ढूंढ लेते है तो कई रहस्यों का राज आज भी राज बने हुआ है। जिसके राज वैज्ञानिक भी ढूंढ नहीं पाए है। ऐसे में आज हम आपको एक जल कुंड के बारे में बताएंगे। जिसके पानी को ऊपर लाने के लिए बस दो हाथों से ताली बजाने की जरूरत है।    

दरअसल दुनिया में बहुत से जलकुंड हैं, जिनके रहस्य आज भी राज बना हुआ है। इस रहस्यमयी जलकुंड में भारत का नाम भी शामिल है जो झारखँड के बोकारो जिले में स्थित है। कहा जाता है कि अगर आप कुंड के सामने ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। यह देखने में ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस रहस्य का पता आज तक भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं। वहीं इसे रहस्यमयी जलकुंड को दलाही कुंड के नाम से भी जाना जाता है। यह कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। कहते हैं कि इस कुंड में से गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। यह भी एक रहस्य ही है। 

वहीं इस रहस्यमयी जलकुंड की मान्यता है कि इस कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। साथ ही भू-वैज्ञानिकों का भी कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं हालांकि कहा जाता है कि ये रोग दूर हो जाते है तो इसमें गंधक और हीलियम गैस मिला हुआ है। बता दें कि इस रहस्यमयी जलकुंड पर हर साल मकर संक्रांति पर मेला लगता है। दूर-दूर से लोग यहां नहाने के लिए आते हैं। इस रहस्यमयी कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है, जहां हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं।  

Leave a comment