
नई दिल्ली:दिल्ली में कोरोना स्थिति को लेकर अरविंद केजरीवाल एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की राजधानी में कोरोना वायरस दूसरा स्टेट बीत चुका है. हमने कोरोना के दूसरे स्टेट पर काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है. सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार ने संक्रमण का तेजी से पता लगाने के लिए ज्यादा ज्यादा टेस्ट कर रही है.
इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा 17 सितंबर को दिल्ली में कोरोना दूसरे लहर आई थी. सितंबर के महीने में हर रोज 4 हजार से 4,500 कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे. वहीं दिल्ली सरकार ने कोरोना के दूसरे चरण पर काफी हद तक काबू पा लिया है. इसके साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी कोविड़ के 10,000 बेड खाली पड़े है. केजरीवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दूसरा चरण भी धीर-धीरे बीत जाएगा.
आपको बता दें कि दिल्ली में सोमवार को 24 घंटे में कोरोना के 1947 मामले सामने आए है. इसके साथ दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 2,92,560 हो गए है. इसके साथ ही दिल्ली में पिछले 24 घटों में 32 मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली में अब तक कुल 5542 मरीजों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में इन 24 घंटों में 3588 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 2,63,938 लोग ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही दिल्ली में रिकवरी रेट 90फीसदी तक पहुंच गया है.
Leave a comment