Search KhabarFast

Press ESC to close

दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तराशने वाले कोच ने प्रधानमंत्री से मांगा मुलाकात का समय, एक बड़े 'यू-टर्न' का किया दावा

दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तराशने वाले कोच ने प्रधानमंत्री से मांगा मुलाकात का समय, एक बड़े 'यू-टर्न' का किया दावा

Haryana News: भारतीय दिव्यांग क्रिकेट को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले प्रख्यात कोच दीपक कंबोज इन दिनों अपनी एक खास मुहिम को लेकर चर्चा में हैं। दिव्यांग खिलाड़ियों के मार्गदर्शक दीपक कंबोज ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की इच्छा जताई है। उनका मानना है कि यह मुलाकात न केवल उनके लिए, बल्कि देश के लाखों दिव्यांगजनों और युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी।

​खबर फास्ट न्यूज चैनल पर दीपक कंबोज ने अपने जीवन के एक 'महास्वप्न' का खुलासा किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि वे जल्द ही एक ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं, जो उनकी जीवन यात्रा में एक बड़ा 'यू-टर्न' साबित होगा। दिलचस्प बात यह है कि इस मिशन का प्रभाव केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका व्यापक असर फिल्म जगत (बॉलीवुड) में भी देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसे मिशन पर काम कर रहा हूं जिसकी सराहना न केवल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, बल्कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी करेंगे और आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कोच दीपक कंबोज को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर सम्मानित करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी है कंबोज का यह कदम दिव्यांगता को देखने का नजरिया बदल देगा।"

​गुमनाम संघर्ष से वैश्विक पहचान तक

​खेल जगत में अक्सर जीत का श्रेय खिलाड़ियों को मिलता है, लेकिन दीपक कंबोज उस पर्दे के पीछे के नायक हैं जिन्होंने शारीरिक चुनौतियों को मात देकर खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया है। उनके मार्गदर्शन में कई ऐसे क्रिकेटरों ने भारत का परचम लहराया है जिन्होंने अपनी अक्षमताओं को अपनी ताकत बनाया।

चुनौतियों को दी मात

बिना किसी बड़े आर्थिक सहयोग के, गुमनामी के अंधेरे से निकलकर भारतीय दिव्यांग क्रिकेट के इतिहास में अपनी मजबूत पहचान बनाना कंबोज के लिए आसान नहीं था। एक कोच के रूप में उनका सफर जिद, जुनून और अटूट समर्पण की जीती-जागती मिसाल है। अब देखना यह होगा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें कब बुलावा आता है और उनका यह "गुप्त मिशन" देश के सामने क्या नया बदलाव लेकर आता है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast