Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG सिलेंडर बुकिंग नियमों पर सरकार का बड़ा बयान, कहा- 25 से 35 दिन की अफवाह गलत

LPG सिलेंडर बुकिंग नियमों पर सरकार का बड़ा बयान, कहा- 25 से 35 दिन की अफवाह गलत

LPG Cylinder Booking Rule: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। इसी बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मंत्रालय ने उन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच का समय 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। मंत्रालय के मुताबिक, ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है और यह सिर्फ अफवाह है।

पर्याप्त मात्रा में एलपीजी मौजुद- सरकार

सरकार ने स्पष्ट किया कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के बीच का न्यूनतम अंतर पहले की तरह ही बना हुआ है। शहरी इलाकों में ये अंतर 25 दिन है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर रखा गया है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर सिलेंडर बुक न करें। देश में एलपीजी की पर्याप्त सप्लाई मौजूद है और सभी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।

कंपनियों ने लिया था ये फैसला

दरअसल, हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार ने सप्लाई मैनेज करने के लिए बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि यह फैसला ऑयल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा, पहले यह भी खबरें आई थीं कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए वेटिंग पीरियड 20 दिन बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है, जबकि 5 किलो के सिलेंडर के लिए 16 दिन का अंतर तय किया गया है।

मंत्रालय का आया बयान

हालांकि, मंत्रालय के ताजा बयान के बाद यह साफ हो गया है कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार ने एक बार फिर लोगों से कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत गैस की बुकिंग न करें। पर्याप्त सप्लाई के चलते किसी भी तरह की कमी की आशंका नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast