दुनिया की वो रहस्यमय जगह जहां जाकर कई जहाज हो गए गायब, आजतक नहीं पता लगा पाए वैज्ञानिक

दुनिया की वो रहस्यमय जगह जहां जाकर कई जहाज हो गए गायब, आजतक नहीं पता लगा पाए वैज्ञानिक

नई दिल्ली: दुनिया में ऐसी-ऐसी जगह है जिसका राज आज तक नहीं खुल पाया है। इतना ही नहीं इस रहस्य की राज खोलने में वैज्ञानिक भी फेल हो गए है। ऐसे में एक ओर रहस्यमय जगह के बारे में बताएंगे। जिसका राज कोई नहीं सुलझा पाया है। इस रहस्य का नाम है बरमूडा ट्राएंगल। जो अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर स्थित है।

इस जगह के बारे में कहा जाता है कि इस जगह पर को भी जहाज  पहुंच जाता है तो वह गायब हो जाता है और आज तक यहां से कोई जहाज लौटकर नहीं आया है। कई वैज्ञानिकों ने इस स्थान के रहस्य का पता लगाने की कोशिश की लेकिन, कोई भी इस मकसद में सफल नहीं हो सका है। बता दें कि बरमूडा ट्राएंगल अमेरिका के फ्लोरिडा, प्यूर्टोरिको और बरमूडा तीनों को जोड़ने वाला एक ट्रायंगल यानी त्रिकोण है। इस स्थान पर पहुंचने के बाद बड़े-बड़े समुद्री जहाज गायब हो गए। इस जगह पर कोई भी जहाज अगर गलती से पहुंच गया तो वह जहाज अपने सामान और यात्रियों सहित कहां गायब हो गया यह किसी को भी आज तक पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है कि इस बरमूडा ट्राएंगल में एक जहाज गायब हो गया था इस जहाज को काफी ढूढ़ने की कोशिश की गई लेकिन इस जहाज का कुछ पता नहीं चला। बाद में साल  4 दिसम्बर 1872 को अटलांटिक महासागर में इस जहाज के अवशेष पाए गए थें। लेकिन, इस जहाज पर सवार यात्री और जहाज के कर्मचारियों का आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। शुरू में यह माना गया कि यह जहाज किसी समुद्री लूट का शिकार हो गया होगा। लेकिन, इस जहाज के सभी कीमती सामान सालों बाद भी सुरक्षित मिले जिससे इसके लूट के शिकार होने की बात बाद में नकार दिया गया।

Leave a comment