
नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जहां एक तरफ आज पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। वहीं दूसरी ओर अब खबर आ रह है कि सिध्दू मूसेवाला के पिता की सुरक्षा में तैनात गनमैन ने अपने ही साथी पर फायरिंग कर दी है। इसके साथ ही घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज करवाया जा रहा है। वहीं फिलहाल पुलिस ने इस मामले के लिए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि घटना में घायल हुए गुरविंदर सिंह अपने साथी नवजोत सिंह के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। यहां गलती से नवजोत सिंह ने गुरविंदर पर फायरिंग कर दी है। वहीं फायरिंग में गुरविंदर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर मूसेवाला का 28 साल की उम्र में 29 मई 2022 को मर्डर कर दिया गया था। सिंगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली थी। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग काफी समय पहले की गई थी. जिसे 29 मई को अंजाम दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सभी को चौंका दिया। अस्पताल जाते जाते सिद्धू मूसेवाला की सांसें रूक गई थी।
दरअसल सिद्धू मूसेवाला की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने लुधियाना के गुरु नानकदेव इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियर की पढ़ाई की थी। सिद्धू मूसेवाला ने अपने कॉलेज के दिनों से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की तरफ रुख किया था। इस दौरान वह कॉलेज में प्रैक्टिस किया करते थे, साथ ही अपने गानों की शूटिंग भी किया करते थे। सिद्धू मूसेवाला की गायकी और रैप करने का अंदाज फैन को काफी रास आता था। जिसकी बदौलत अपनी कार में ड्राइव करते वक्त और पार्टियों में उनके गाने सुना करते थे। वहीं सिद्धू मूसेवाला ने एक गायक के तौर पर नहीं ब्लकि एक लिरिक्स राइटर के रूप में की थी। इस मशहूर गाने का नाम लाइसेंस है, जिसे पंजाबी गायक निंजा ने अपनी आवाजा दी थी। इसके बाद बतौर गायक सिद्धू मूसेवाला पहली बार 'जी वेगन' के जरिए सबके सामने पेश हुए थे।
Leave a comment