‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर सुनील ग्रोवर का बड़ा खुलासा, फैंस हुए एक्साइटेड

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर सुनील ग्रोवर का बड़ा खुलासा, फैंस हुए एक्साइटेड

The Great Indian Kapil Show : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’इनदिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो के लिए कपिल ने टीवी पर आ रहे ‘द कपिल शर्मा शो’को अलविदा कह दिया था। इसके अलावा कपिल के साथ अपना 6साल पुराना झगड़ा भुलाकर सुनील ग्रोवर ने भी नेटफ्लिक्स के इस शो को ज्वॉइन कर लियाथा। अब कपिल शर्मा के इस नए शो को लेकर सुनील ग्रोवर ने एक बड़ी बात कह दी है। दरअसल सुनील ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’लिए उन्होंने एक खुलासा किया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए इस पोस्ट में सुनील ग्रोवर ने यह जानकारी दी है कि 22जून 2024को कपिल शर्मा का शो ऑफ एयर होने जा रहा है। लेकिन इस खबर के अलावा सुनील ने उनके फैंस को एक गुड न्यूज भी दी है। उन्होंने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एपिसोड्स के एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “दोबारा एंटरटेनमेंट की वापसी होने वाली है। क्योंकि कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो कुछ महीनों में लौटने वाला है”। इसके बाद फैन्स बेसब्री से सीज़न 2का इंतजार कर रहे हैं।

इस दिन शुरू होगा शो

गौरतलब है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’का दूसरा सीज़न 6महीने बाद नेटफ्लिक्स पर वापसी कर सकता है। इस शो के सीज़न 1की तरह ही तरह सीज़न 2 के कुछ एपिसोड की शूटिंग भी नए सीज़न को लॉन्च करने के पहले से की जाएगी। इसके अलावा सीजन 2 दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिल सकता है। लोग अब बेसब्री से इस शो को वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a comment