'The Elephant Whispers' को एक और ट्रॉफी से किया गया सम्मानित, खुशी की लहर में डूबे फैंस

'The Elephant Whispers' को एक और ट्रॉफी से किया गया सम्मानित, खुशी की लहर में डूबे फैंस

'The Elephant Whispers':डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स'इन दिनों चर्चा में है। बता दें कि हाल ही में फिल्म ने ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। वहीं अब कार्तिकी गोंसाल्वेस को एक और ट्रॉफी मिली है। यह ट्रॉफी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दी है। बता दें कि 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स'ने ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजर ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’जैसी कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को पीछे छोड़कर ऑस्कर अवॉर्ड पर कब्जा किया है।

एक और ट्रॉफी से किया सम्मानित

दरअसल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में ऑस्कर विजेता 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के निदेशक कार्तिकी गोंसाल्वेस को सम्मानित किया है। उन्होंने कार्तिकी गोंसाल्वेस को एक शॉल और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस सम्मान की एक वीडियो भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। इसके अलावा फैंस कार्तिकी की तारीफ करते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

क्या है डॉक्यूमेंट्री

बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी में टाइगर रिजर्व के  एलिफेंट कैंप का सीन दिखाया गया है। हाथी से बोमन और बेली बातें करते हैं। वहीं इस फिल्म को देखकर पश्चिम के लोग काफी हैरान है। उनके मन में एक ही सवाल है कि इंसान जानवर से कैसे बात कर सकता है। इस डॉक्यूमेंट्री में आप भारत की पुरानी परंपरा को दिखेंगे, जिसमें इंसान और जानवर के एक करीबी रिश्ते को दिखाया गया है।

Leave a comment