
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 का सीजन शुरू होने में सिर्फ 2 दिन बचे है। इसी बीच एक बड़ा फेरबदल देखा गया है। इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है। अब धोनी की जगह रवींद्र जडेजा को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। धोनी बतौर खिलाड़ी आगे भी टीम के साथ खेलते रहेंगे।
आपको बता दें कि मुंबई और पुणे में चार स्थानों पर कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ मैचों का स्थान बाद में तय किया जाएगा। 2011 की तरह ही इस बार भी 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स होंगे। जबकि ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स (PBKS)और गुजरात टाइटंस को रखा गया है।
चेन्नई मैनेजमेंट ने कप्तानी में यह बड़ा फेरबदल का फैसला टूर्नामेंट के आगाज से ठीक दो दिन पहले ही लिया है. टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से होगा। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्सऔर कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम इस बार अपना खिताब बचाने और 5वां टाइटल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
Leave a comment