
Burkina Faso: बुर्किना फासो के एक जिहादी प्रभावित क्षेत्र में सब्जी किसानों पर बंदूकधारियों द्वारा गोलीबारी की गई। जिसमें कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुर्किना फासो के राज्यपाल ने शनिवार को कहा कि, देश ऐसे उग्रवाद और उग्रवादी संगठनो को रोकने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।
आपको बता दें कि, मार्च के बाद से बुर्किना फासो के 13 क्षेत्रों में से आठ क्षेत्रों में आपातकाल लागू हो रखा है। जिसमें पश्चिमी बौकल डु मौहौन भी शामिल है इस पूरे क्षेत्र में जिहादियों और सराकर के बिच लगातार संघर्ष चलता रहता है। वहीं इस क्षेत्र में जिहादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 33 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
गवर्नर बाबो पियरे बासिंगा ने बताया कि, किसानों पर हमला गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे हुआ था।साथ ही उन्होंने कहा कि, बंदूकधारियों ने शांतिपूर्ण नागरिकों को निशाना बनाया" जो नदी के किनारे खेती कर रहे थे। बतादें कि, शुक्रवार को पीड़ितों का अंतिम संस्कार किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग मोटरसाइकिल पर आए थे जो कई सारे भारी हथियारों से लैस थे फिर अचानक से हमलावरों ने किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी थी। चेरिबा में, निवासियों ने कहा कि हमले में तीन अन्य लोगों को गोली लगी थी, और अपराधियों ने गोली मारने से पहले संपत्ति को जला दिया था
राज्यपाल ने कहा कि इलाके में सुरक्षा बढ़ायी जा रही है। बासिंगा ने स्थानीय आबादी से "अपनी सतर्कता को दोगुना करने और आतंकवाद के खिलाफ जीत और शांति और स्थिरता की निश्चित वापसी के लिए लड़ाई बलों के साथ सहयोग जारी रखने" का आग्रह किया।
Leave a comment