
TikTok Ban in New York: चाइनीज ऐप टिकटॉक को साल 2020 में भारत में बैन कर दिया गया था। वहीं अब टिकटॉक को एक और बड़ा झटका लगा है। अब इस ऐप को अमेरिका के न्यूयार्क सिटी में बैन कर दिया गया है। इसके पीछे सुरक्षा कारण बताए जा रहे हैं। 30 दिन के अंदर इसे अपने डिवाइस से हटाने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही अब कर्मचारी सरकारी डिवाइस और नेटवर्क पर इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने दी जानकारी
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के स्पोक्सपर्सन जोना एलन ने कहा, शहर के साइबर कमांड ने बताया है कि ये ऐप शहर के तकनीकी नेटवर्क के लिए सुरक्षा का खतरा पैदा करता है। बताते चलें, टिकटॉक के अमेरिका में 15 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं। और ये ऐप चीनी टेक कंपनी ByteDance का है। सुरक्षा कारणों के चलते ये ऐप कई जगह बैन है। अप्रैल की शुरुआत में मोंटाना लॉमेकर ने भी एक बिल पास किया था और पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर बैन लगाने की बात कही। इतना ही नहीं FBI डायरेक्टर समेत कई अमेरिकी सिक्योरिटी ऑफिसर क्रिस्टोफर रे ने भी कहा कि टिकटॉक खतरा पैदा कर सकता है। दूसरी तरफ टिकटॉक ने कहा है कि वह अमेरिकी यूजर्स का डेटा चीन की सरकार के साथ शेयर नहीं करती है।
इन देशों में बैन है टिकटॉक का इस्तेमाल
TikTokको भारत में साल 2020 में बैन कर दिया था। दरअसल, भारत सरकार ने जून 2020 में टिकटॉक और हैलो समेत चीन के 59 ऐप को बंद कर दिया था। कुछ समय तक कंपनी ने बैन खुलने का इंतजार किया, उसके बाद कंपनी ने भारत से जाने का फैसला कर लिया। वहीं टिकटॉक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ताइवान, यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा, यूरोपिय संघ, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी बैन है।
Leave a comment