टाटा सूमो ने कहा अलविदा

टाटा सूमो ने कहा अलविदा

टाटा सूमो ने साल 1994 में एक कम्फर्टेबल और दमदार लुक वाली गाड़ी के रूप में अपना सफर शुरू किया था। अब 25 साल बाद Sumo ने मार्केट को अलविदा कह दिया है।

टाटा मोटर्सने अपने इस पॉप्युलर यूटिलिटी वीइकल को बंद दिया है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है, लेकिन अपनी ऑफिशल वेबसाइट से इस कार को हटा दिया है। साथ ही कई ऐसी वजहें हैं, जो साफ करती हैं कि सूमो बंद हो गई है। इस UV की कीमत 7.39 लाख से 8.77 लाख रुपये के बीच थी।

टाटा सूमोकाफी पुराने आर्किटेक्चर पर आधारित थी। लेटेस्ट सेफ्टी नार्म्स के अनुरूप बनाने के लिए इसमें बड़े स्तर पर बदलाव करने पड़ते। दूसरी ओर, पिछले कई सालों से इसकी बिक्री भी बहुत ज्यादा नहीं हो रही थी। इसके चलते सूमो को अपडेट करने के लिए इस पर निवेश फायदे का सौदा नहीं दिख रहा था। ऐसे में कंपनी के लिए इसे बंद करना ही विकल्प था।

Leave a comment