Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट पर लगा ब्रेक, कारोबार के दौरान आई तेजी

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट पर लगा ब्रेक, कारोबार के दौरान आई तेजी

Gold Silver Price: पिछले दो दिनों से लगातार गिर रही सोना और चांदी की कीमतों पर गुरुवार को आखिरकार ब्रेक लग गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह कारोबार की शुरुआत भले ही गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। शुरुआती तीन घंटों के कारोबार में सोने के दाम 700 रुपये से अधिक और चांदी के दाम 2,800 रुपये से ज्यादा तक बढ़ गए। हालांकि बाद में दोनों की कीमतों में थोड़ी नरमी भी देखने को मिली।

MCX पर सोने के दाम

दोपहर करीब 12 बजे MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 174 रुपये की बढ़त के साथ 1,41,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 425 रुपये की तेजी के साथ 2,13,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

पिछले दो दिनों में सोने की कीमत

इससे पहले पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में करीब 6,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं चांदी भी 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई थी। ऐसे में गुरुवार को आई तेजी ने निवेशकों को कुछ राहत जरूर दी।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से इस साल ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना के कारण सोना और चांदी पर दबाव बना हुआ है। माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व इस साल तीन बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। सितंबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना करीब 67 प्रतिशत बताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी  की कीमत

गुरुवार को डॉलर इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिली। इससे पहले लगातार तीन दिनों तक इसमें तेजी रही थी और यह 13 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। जब डॉलर मजबूत होता है, तब दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इससे सोने की मांग घटती है और कीमतों पर दबाव बढ़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गुरुवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में कमजोरी रही। हाजिर सोने का भाव नवंबर 2025 के बाद पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया। भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे हाजिर सोना 0.19 प्रतिशत गिरकर 3,984.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

हाजिर चांदी की कीमत

वहीं, हाजिर चांदी की कीमत भी 1.54 प्रतिशत गिरकर 57.01 डॉलर प्रति औंस रह गई। वैश्विक बाजार में आई इस कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला, हालांकि बाद में खरीदारी बढ़ने से MCX पर कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के आधार पर सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है। 

Also read: Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, आज हजारों में टूटी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत में अमेजन का बड़ा दांव, 2030 तक 48 अरब डॉलर निवेश और 38 लाख रोजगार का लक्ष्य

वैश्विक ई-कॉमर्स और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेज़न ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 2026 से 2030 के बीच भारत में 48 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।

Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, आज हजारों में टूटी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता

देश में सोने और चांदी की कीमतों में 25 जून को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोने के दामों में लगातार नरमी देखने को मिल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast