Search KhabarFast

Press ESC to close

धाकड़ व धुरंधर के बाद "धैर्यवान धामी! दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान

धाकड़ व धुरंधर के बाद "धैर्यवान धामी! दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान

Uttrakhand News:उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक अपने तेज फैसलों और सख्त प्रशासनिक शैली के कारण "धाकड़" और "धुरंधर" जैसे विशेषणों से पहचाने जाते रहे हैं। लेकिन कर्णप्रयाग विवाद के दौरान जिस संयम, धैर्य और संवाद आधारित रणनीति के साथ उन्होंने पूरे घटनाक्रम को संभाला, उससे उनकी एक नई पहचान "धैर्यवान धामी" के रूप में भी उभरकर सामने आई।

दो दिनों तक प्रदेश हाई अलर्ट पर रहा, लेकिन मुख्यमंत्री ने पूरी स्थिति की कमान स्वयं संभाले रखी। वे लगातार पुलिस मुख्यालय, शासन, केंद्र सरकार, पंजाब सरकार तथा सिख समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के संपर्क में रहे। अकाल तख्त के साथ भी संवाद के सभी माध्यम खुले रखे गए, ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी न पनपे और धार्मिक भावनाएं आहत न हों। सरकार का स्पष्ट संदेश था कि कानून अपना काम करेगा, लेकिन किसी भी समुदाय की आस्था और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

सीएम धामी ने बनाए रखा संवाद

धामी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह भी थी कि कर्णप्रयाग की घटना का असर चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर किसी भी रूप में न पड़े। दोनों यात्राएं उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार हैं। इसी कारण सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ संवाद की प्रक्रिया भी लगातार जारी रखी गई।

पुलिस अधिकारी को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, इसी रणनीति के तहत सिख समुदाय से जुड़े प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निहंग प्रतिनिधियों से वार्ता की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। उद्देश्य था तनाव को बढ़ने से रोकना, विश्वास बनाए रखना और पूरे मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालना।      

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम धामी का विपक्ष पर हमला, बोले- भाजपा जमीन पर काम करती है, विपक्ष सोशल मीडिया पर

सीएम ने दिया कुशल नेतृत्व का परिचय

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पूरे घटनाक्रम ने मुख्यमंत्री धामी की नेतृत्व शैली का एक अलग पक्ष सामने रखा। सख्त प्रशासनिक फैसलों के लिए चर्चित धामी ने इस बार धैर्य, संवाद और संतुलन के जरिए हालात संभालते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि संकट की घड़ी में दृढ़ता और संवेदनशीलता साथ-साथ चल सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री और विधायक, सीएम मान बोले- हर फैसला होगा मंजूर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री और विधायक 29 जून को श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होंगे।

सीएम सिंह धामी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना,बोले- सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

UP News: मुहर्रम पर बोले सीएम योगी, 'अब यूपी में दंगे नहीं, शांति से निकलते हैं जुलूस'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में अब मुहर्रम का त्योहार पूरी तरह शांति और कानून-व्यवस्था के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले मुहर्रम के दौरान कई जगह उपद्रव और दंगे होते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast