Search KhabarFast

Press ESC to close

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री, कैबिनेट में हिन्दू-बौद्ध को मिली जगह

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री, कैबिनेट में हिन्दू-बौद्ध को मिली जगह

Tarique RahmanTakesh Oath As Bangladesh PM: तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ली। खास बात ये है कि तारिक रहमान की कैबिनेट में एक हिन्दू और एक बौद्ध को जगह मिली है। जानकारी के अनुसार, हिन्दू नेता निताई रॉय चौधरी और बौद्ध नेता दीपेन चकमा को मंत्री बनाया गया है।

बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद यह पहला मौका है जब पूर्ण सरकार का गठन हुआ है। इससे पहले मोहम्मद युनूस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। हालांकि, मोहम्मद यूनुस ने 16 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान यूनुस ने कहा था कि मौलिक अधिकारों की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उसे न रोका जाए।  

तारिक रहमान बने प्रधानमंत्री

बता दें कि बांग्लादेश के आम चुनाव में अपनी पार्टी बीएनपी को बंपर बहुमत दिलाने के बाद तारिक रहमान पीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। आखिरकार मंगलवार यानी 17 फरवरी को उन्होंने पीएम पद की शपथ ली। राष्ट्रपति शबाहुद्दीन ने लंबे समय से चली आ रही पंरपरा को दरकिनार करते हुए तारिक रहमान को बंगभवन के बजाए संसद के साउथ प्लाजा में शपथ दिलाई। इससे पहले बीएनपी की बैठक में तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना गया था। उसके बाद ही उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था। 

चुनाव में बीएनपी को बंपर बहुमत

हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनल पार्टी को बंपर बहुमत मिला था। बीएनपी के प्रमुख नेता तारिक रहमान ने भी जीत हासिल की थी। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को 297 में से 209 सीटें मिली थी। जिसके बाद उनकी सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया था। इसके अलावा, वहीं दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनाव में 68 सीटें जीती थीं। वहीं, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर चुनाव लड़ने से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Japns's Earthquake: जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, अब भयंकर सुनामी का अलर्ट जारी

Tsunami Alert In Japan: जापान में 20 अप्रैल को भीषण भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 7.4 रिक्टर स्केल पर देखी गई। जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। इसमें तटीय क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित निकालने की अपील की गई है।

शांति वार्ता रद्द होते ही ओमान की खाड़ी में तनाव, ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन से किया हमला

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता रद्द हो गई है। 19 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने का ऐलान किया था लेकिन, अब ईरान ने अपने प्रतिनिधि को इस्लामाबाद भेजने से मना कर दिया है।

Iran-US War: क्या फिर भड़कने वाली है जंग! US ने पकड़ा ईरान का कार्गो जहाज, इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट बरकरार

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही नाजुक सीजफायर की स्थिति एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज की खाड़ी के पास ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज 'तौस्का' को जबरन रोका, उसकी इंजन रूम में गोलीबारी कर उसे नुकासन पहुंचाआ और अमेरिकी मरीन ने जहाज पर कब्जा कर लिया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें