Hair Care Tips: बारिश के मौसम में बालों का ऐसे रखें ध्यान, अपनाएं ये टिप्स

Hair Care Tips: बारिश के मौसम में बालों का ऐसे रखें ध्यान, अपनाएं ये टिप्स

Life Style: मानसून के इस मौसम में लगभग हर कोई हेयर और स्कैल्प हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं। बरसात का एसिडिक पानी, डस्ट ह्यूमिडिटी और सूरज की हानिकारक किरणें बालों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर देती हैं। इसकी वजह से डैंड्रफ, इंफेक्शन, इचिंग और हेयर फॉल जैसी गंभीर समस्याएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में बालों को एक उचित केयर देना बहुत ज्यादा जरूरी है। तो चलिए जानते हैं, वे हेयर केयर टिप्स  जिनसे आप मानसून में भी आप अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं।

शैम्पू और कंडीशनर का चयन

 बारिश के मौसम में, एंटी-फ्रिज शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें। ये प्रोडक्ट्स आपके बालों को नमी से बचाने में मदद करेंगे और उन्हें स्वस्थ रखेंगे।

ऑयल या सीरम का उपयोग करें

 बारिश के मौसम में बालों को आराम देने और नमी से बचाने के लिए, आप ऑयल या सीरम का उपयोग कर सकते हैं। यह आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखेगा।

बालों की पौष्टिकता का ध्यान रखें

अपने आहार में पौष्टिक तत्वों को शामिल करें जो आपके बालों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। उपार्जन, मेथी बीज, अमला, बदाम, मूंगफली और मसूर दाल जैसे आहार में प्रोटीन, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स, और वसा युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।

बालों को पूरी तरह ड्राई रखें

बरसात के मौसम में बालों को गीला नहीं छोड़ना चाहिए। यदि आप बारिश में भीग गए हैं और शैम्पू नहीं करना चाहती, तो केवल पानी से बालों को धो कर अच्छी तरह सुखाएं। ड्राई करते वक्त माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल करें। यह पानी को पूरी तरह सोख लेता है। वहीं बरसात के मौसम में बाल कमजोर हो जाते हैं, इसलिए गीले बालों में कंघी करने से बचें।

ऑयल मसाज देना भी है जरूरी

हेयर वॉश करने के पहले बालों को हल्के हाथों से ऑयल मसाज दें। बरसात के मौसम में कोकोनट ऑयल का प्रयोग काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज स्कैल्प हेल्थ को बनाए रखने के साथ हेयर डैमेज को भी रोकती हैं। हेयर मसाज करने से स्कैल्प का ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है और यह हेयर फॉल की समस्या को कम कर सकता है।

Leave a comment