TMKOC के एक्टर सुनील होलकर का हुआ निधन, इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

TMKOC के एक्टर सुनील होलकर का हुआ निधन, इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

TMKOCतारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर सुनील होलकर का निधन हो गया है। वही सुनील ने महज 40की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक सुनील होलकर लंबे समय से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अपना अभिनय दिखाया है और लाखों दिलों पर राज करते हैं।

बता दे कि सुनील होलकर कुछ समय से लीवर सोरायसिस से पीड़ित थे और डॉक्टर से अपना इलाज भी करवा रहे थे लेकिन 13जनवरी यानी कि शुक्रवार के दिन उन्होंने आखिरी सांसे ली है। इसके अलावा एक्टर नेम तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में मिस्टर योगी का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोगों के द्वारा भी बेहद पसंद किया गया था। इसके अलावा एक्टर ने फिल्म मोरिया और साष्ठा पैठानी जैसी कई हिंदी मराठी फिल्मों में काम किया है।

वही सुनील खोलकर को अपनी मौत का अंदाजा पहले ही हो गया था। शायद इसीलिए उन्होंने अपने दोस्त को एक आखरी मैसेज लिखा था। उन्होंने अपने दोस्त को मैसेज किया कि यह उनका लास्ट पोस्ट है। वह सभी को अच्छे से अलविदा कहना चाहते थे। आगे उन्होंने लिखा था कि  सब से मिले प्यार के लिए धन्यवाद और उनसे हुई गलतियों के लिए माफी मांगना चाहते थे।

Leave a comment