SL vs OMA: विश्व कप में लंका के कप्तान का तूफानी, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी, खास क्लब में ली एंट्री

SL vs OMA: विश्व कप में लंका के कप्तान का तूफानी, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी, खास क्लब में ली एंट्री

SL vs OMA:T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हरा कर बड़ी जीत दर्ज की है। साथ ही इस T20 विश्व कप में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। यह मुकाबाल श्रीलंका के केंडी में स्थित पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया है। इस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया था।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने विस्फोटक अंदाज में महज 19 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके भी जड़े थे। इसके साथ ही वह श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। खास बता यह है कि उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले 2023 भारत के खिलाफ दासुन शनाका ने 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इसके साथ ही श्रीलंका की तरफ से T20Iविश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं।   

रोहित शर्मा के अर्धशतक की बराबरी

इसके साथ ही उनकी एंट्री सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शनाका का नाम शामिल हो गया है। T20I क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12) के नाम है। इसके बाद स्टीफन मयबर्ग, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, केएल राहुल, शोएब मलिक और रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अब श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका की एंट्री हो चुकी हैं। 

T20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

युवराज सिंह – 12

स्टीफन मायबर्ग - 17

मार्कस स्टोइनिस - 17

ग्लेन मैक्सवेल - 18

केएल राहुल - 18

शोएब मलिक - 18

रोहित शर्मा - 19

दासुन शनाका - 19

 

Leave a comment