Search KhabarFast

Press ESC to close

Ishan Kishan: ईशान किशन की धमाकेदार पारी से हिला पाकिस्तान, सरहद पार भी गूंजा नाम

Ishan Kishan: ईशान किशन की धमाकेदार पारी से हिला पाकिस्तान, सरहद पार भी गूंजा नाम

Ishan Kishan: श्रीलंका की धरती पर एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को रौंद दिया। इस जीत का श्रेय ईशान किशन को जाता है। क्योंकि प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह काबिले तारीफ थी। उन्होंने 40 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 77 रनों की पारी बेहतरीन खेली। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और 10 चौके भी लगाए। उनकी यह शानदार पारी भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन गई है। क्योंकि उनके लिए ईशान किशन किसी सरप्राइज से कम नहीं थे।

पाकिस्तानी पत्रकार शहजार इकबाल ने अपने सोशल मडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि दो महीने पहले तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन प्लान का हिस्सा भी नहीं थे। लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक की हालत खराब कर दी। क्या कमाल का कमबैक है। वहीं एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने हमें इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि जहां इतने बल्लेबाज़ संघर्ष कर रहे था वहां ईशान किशन ने कमाल का खेल दिखाया। हम बाकी खिलाड़ियों की बात करते रहे, अभिषेक शर्मा की बात करते रहे। लेकिन मैच के हीरो ईशान किशन ही रहे।

बेटे के शानदार प्रदर्शन पर बोले ईशान के माता-पिता

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किश्न की शानदार बल्लेबाजी पर पिता प्रणव कुमार पांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमें खुशी है। हमें गर्व है कि हमारी टीम इंडिया जीती। हमें उम्मीद है कि यह परफॉर्मेंस जारी रहेगी और इंडिया जीतता रहेगा। ईशान ने इन दो सालों में बहुत मेहनत की और लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट खेला, बैटिंग पर फोकस किया। वहीं ईशान किश्न की मां सुचित्रा सिंह ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारी टीम इंडिया जीती। जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई। हमें खुशी है कि उसने अच्छा परफॉर्म किया। मुझे उम्मीद है कि वे इसी तरह खेलते रहेंगे और जीतते रहेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast