Search KhabarFast

Press ESC to close

120 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी Meerut Metro, जानें कब और कहां से शुरू होगा सफर

120 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी Meerut Metro, जानें कब और कहां से शुरू होगा सफर

Meerut Metro Update: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में जल्द ही मेट्रो का सपना साकार होने वाला है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22फरवरी 2026को मेरठ मेट्रो और नामो भारत (आरआरटीएस) कॉरिडोर के आखिरी हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से दिल्ली से मेरठ तक की यात्रा महज 55मिनट में पूरी होगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। मेरठ मेट्रो 120किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी, जो देश की सबसे तेज मेट्रो सेवाओं में से एक होगी। इस उद्घाटन के साथ मेरठ उत्तर प्रदेश का सातवां मेट्रो शहर बन जाएगा। तो चलिए इसके रूट, स्पीड, स्टेशनों और अन्य जरूरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

PM मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22फरवरी को मेरठ पहुंचेंगे, जहां वे नामो भारत कॉरिडोर के अंतिम हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक) मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) द्वारा संचालित है, जो क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी। फिलहाल, वर्तमान में ट्रेनें न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चल रही हैं, लेकिन उद्घाटन के बाद दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक सीधी सेवा शुरू हो जाएगी। यह सेवा यात्रा समय को कम करेगी और रोजाना करीब 8लाख यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी।

82किमी का कॉरिडोर

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नामो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई 82किलोमीटर है, जिसमें 25स्टेशन और दो डिपो शामिल हैं। इसमें से 68किमी ऊंचा (एलिवेटेड), 14किमी अंडरग्राउंड और 1.45किमी एट-ग्रेड है। मेरठ मेट्रो का हिस्सा 23किलोमीटर का है, जिसमें 13स्टेशन हैं और यह मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक फैला है। प्रमुख स्टेशन: सराय काले खां (दिल्ली), न्यू अशोक नगर, गाजियाबाद, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल और मोदीपुरम। मेरठ मेट्रो और नामो भारत के बीच चार स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा होगी, जिससे यात्रा आसान हो जाएगी। डिपो दुहाई और मोदीपुरम में स्थित हैं।

120-160किमी/घंटा की रफ्तार

मेरठ मेट्रो की ट्रेनें अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी, जो देश की सबसे तेज मेट्रो होगी। वहीं, नामो भारत कॉरिडोर की डिजाइन स्पीड 180 किमी/घंटा है, ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी/घंटा और औसत स्पीड 100 किमी/घंटा रहेगी। इससे दिल्ली से मेरठ की दूरी 55 मिनट में तय होगी, जो वर्तमान में 2-3 घंटे लगती है। ट्रेनें हर 5-10 मिनट पर चलेंगी, और कोच में स्पीड डिस्प्ले, आरामदायक सीटें और आधुनिक सुविधाएं होंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 18 July 2026: देश में अगले 8 घंटे भारी! 17 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 18 July 2026 : उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण देश के कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर तक तेज हवाएं चल सकती है। और कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका है।

Delhi News: दिल्ली के दयालपुर में दिनदहाड़े मर्डर, 24 वर्षीय साजिद उर्फ आलू दादा की गोली मारकर हत्या

Delhi News: उतरी पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में अज्ञात बाइक सवार हमलावर बाइक सवार बदमाशों ने साजिद को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीटीबी अस्पताल में भेज दिया। साथ ही आरोपी तालाश में जुट गई। इस हत्याकांड के खुलासा जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Sonam Wangchuk: जंतर-मंतर से अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, 20 दिन से जारी था अनशन

Sonam Wangchuk: पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल लेकर गई। पुलिस के मुताबिक, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को भी प्रदर्शन स्थल से हटाना शुरू कर दिया। बता दें कि पिछले 20 दिनों से सोनम वांगचुक और उनके समर्थक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast