Haryana News: अंबाला में रफ्तार बनी काल! कार-ऑटो भिड़ंत, एक की मौत और 10 लोग घायल

Haryana News: अंबाला में रफ्तार बनी काल! कार-ऑटो भिड़ंत, एक की मौत और  10 लोग घायल

Ambala Road Accidentहरियाणा के अंबाला शहर में NH 44पर कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में 11लोग सवार थे, जिसमें से 10लोग घायल हो गए और 1की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार और ऑटो दोनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कर्मचारियों ने मिसाल पेश करते हुए मृतक का खुद के खर्च से अंतिम संस्कार करवाया।

अंबाला एनएच-44पर जंडली पुल के पास से 11सवारियां लेकर जीरकपुर जा रहा ऑटो स्कोडा कार की टक्कर के बाद पलट गया। इस ऑटो में सवार मूल रुप से बिहार के सहरसा निवासी भूपेंद्र मुखिया की मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार उनकी दो बेटियां समेत 10लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सिटी स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। बलदेव नगर पुलिस ने मृतक भूपेंद्र की बेटी 17वर्षीय आशा कुमारी के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही व खतरनाक ड्राइविंग से जान लेने की धाराओं में केस दर्ज किया है। घायल महिला ने बताया वे बिहार से ट्रेन द्वारा लौटे थे। और ऑटो में जीरकपुर जाने के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 5बजे सर्विस लेन से जंडली फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो कार नंबर ( - HR85J-1163) के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो की बाईं ओर से सीधी टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद - ऑटो पलट गया और सभी लोग घायल हो गए एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने कार व ऑटो दोनों को कब्जे में लिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कर्मचारियों ने मिसाल पेश करते हुए मृतक का अपने खर्च पर अंतिम संस्कार करवाया। मॉडल टाउन चौंकी इंचार्ज ने बताया कुल 11लोग ऑटो में थे 10घायल हुए और एक की मौत हो गयी। मृतक काफी गरीब परिवार से था तो पुलिस कर्मचारियों ने खुद के खर्च पर उसका अंतिम संस्कार भी करवाया।

 

Leave a comment