Search KhabarFast

Press ESC to close

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम चयन पर बहस, सुनील गावस्कर ने दिया ये सुझाए

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम चयन पर बहस, सुनील गावस्कर ने दिया ये सुझाए

T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर भारत इतिहास रच सकता है। अगर टीम इंडिया फाइनल जीत जाती है तो वह लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। साथ ही भारत अपने ही देश में यह ट्रॉफी जीतने वाला पहला मेजबान देश भी बन सकता है।

टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम टूर्नामेंट से पहले शानदार फॉर्म में थी। हालांकि फाइनल तक पहुंचने के बावजूद टीम ने अब तक कोई पूरी तरह से एकतरफा जीत हासिल नहीं की है। ग्रुप मैचों में अमेरिका जैसी टीम ने भी भारत को कड़ी चुनौती दी थी। इसके अलावा सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी पैदा हो गया था।

टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा

सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन भारत ने सात रन से रोमांचक जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। अब अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

खासकर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज के रूप में उतरे थे, लेकिन अब तक वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कई मैचों में वह पावरप्ले के दौरान जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव बढ़ा। वहीं टी20 के नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी हाल के मैचों में असरदार नहीं दिखे हैं। विरोधी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आसानी से रन बनाए हैं।

सुनील गावस्कर ने दिया बदलाव की सलाह

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि फाइनल के लिए टीम में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया है कि भारत को संजू सैमसन और ईशान किशन से ओपनिंग करानी चाहिए। इसके अलावा निचले क्रम को मजबूत करने के लिए रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है। गावस्कर ने कहा कि अभिषेक शर्मा बार-बार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं। गेंदबाज लगातार उसी क्षेत्र में गेंद डाल रहे हैं, जहां उन्हें खेलने में दिक्कत होती है। उनके मुताबिक ऐसा लग रहा है कि अभिषेक अभी तक अपनी गलती सुधार नहीं पाए हैं या अपनी बल्लेबाजी का तरीका बदल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में फाइनल के लिए टीम प्रबंधन को बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: अब दूसरी टीमों के भरोसे मुंबई! प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार; करना होगा ये काम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति बुरी हुई है। रोहित की कप्तानी में कभी मुंबई पांच बार चैंपियन बनी लेकिन हार्दिक युग में मुंबई का विजय रथ छूट गया है। आईपीएल 2026 में मुबंई टेबल प्वाइंट्स के आखिरी पायदान पर है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें