9 मार्च को दिल्ली के इन इलाकों में सप्लाई नहीं होगी पानी, देख लें कहीं आपका क्षेत्र भी शामिल तो नहीं

9 मार्च को दिल्ली के इन इलाकों में सप्लाई नहीं होगी पानी, देख लें कहीं आपका क्षेत्र भी शामिल तो नहीं

Delhi Water Supply:मार्च महीना शुरू होते ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अब लोगों को तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। इस गर्मी में लोगों को पानी की जरूरत ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकि गर्मी में पानी की खपत ज्यादा होती है। इसी बीच पानी को लेकर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से अहम जानकारी दी गई है।   

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक सोमवार यानी 9 मार्च को दिल्ली के 12 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। यानी इन इलाकों में पानी नहीं मिलेगा। अगर आप भी दिल्ली के इन 12 इलाकों में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दिल्ली के पीतमपुरा, शालीमार बाग, ए3ग्रीन अपार्टमेंट पश्चिम विहार, BG1/SFS पश्चिम विहार, केशवपुरम, लॉरेंस रोड, त्रिनगर, रामपुरास अशोक विहार, ब्लॉक डी करम पुरा, 444 मादीपुर और 208 मादीपुर शामिल है।

जल आपूर्ति बाधित होने के पीछे का कारण

दिल्ली के जल बोर्ड ने ये भी बताया है कि इन 12 इलाकों में पानी की आपूर्ति क्यों प्रभावित रहेगी। बोर्ड का कहना है कि अंडरग्राउंड जलाशय और बूस्टर पंपिग स्टेशन की फ्लशिंग के सालाना प्रोगाम के कारण जल आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वह रविवार को ही पानी की पर्याप्त व्यवस्था करके रख लें, ताकी उन्हें सोमवार को किसी भी परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

फरवरी में भी जल आपूर्ति हुई थी बाधित

इससे पहले 11 और 12 फरवरी को भी दिल्ली के कुछ इलाको में पानी सप्लाई रोकी गई थी। उस समय दिल्ली जल बोर्ड ने कहा था कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से संबंधित पाइपलाइन का काम होने के कारण कई जगहों पर पानी सप्लाई की सेवा रोकी गई थी। जिन जगहों पर पानी की आपूर्ति रोकी गई थी। उनमें हिरणकूदना, बक्करवाला और लोकनायक पुरम शामिल है। इसके अलावा टिकरी गांव, मुंडका गांव, नीलवाल गांव, किशन गांव और महरौली स्वर्ण पार्क में भी पानी सेवा बाधित था।  

Leave a comment