Search KhabarFast

Press ESC to close

हाय रे कलयुग! 7 रुपए के लिए युवक बना हैवान; काट डाली दुकानदार की उंगली

हाय रे कलयुग! 7 रुपए के लिए युवक बना हैवान; काट डाली दुकानदार की उंगली

Cigarette Dispute Violence in UP: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर कस्बे में एक छोटे से पैसे के विवाद ने हैवानियत का रूप ले लिया। सिगरेट के मात्र 7रुपये मांगने पर एक युवक ने दुकानदार की उंगली दांतों से काटकर अलग कर दी। कटा हुआ उंगली का टुकड़ा जमीन पर गिर गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना आज रविवार सुबह की बताई जा रही है। बिल्हौर के एक पान-बीड़ी की दुकान पर एक युवक सिगरेट लेने पहुंचा। उसने सिगरेट ली और दुकानदार दीपू को केवल 5रुपये दिए। जब दुकानदार ने बाकी 2रुपये मांगे, तो युवक ने इनकार कर दिया और कहासुनी शुरू हो गई। देखते-ही-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उस युवक ने दुकानदार का हाथ पकड़ा और दांतों से उसकी उंगली पर जोर से काट दिया। उंगली का एक हिस्सा अलग होकर जमीन पर गिर गया। दुकानदार चीख उठा और दर्द से कराहने लगा। आसपास के लोगों ने हंगामा सुनकर मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।

जिसके बाद घायल दुकानदार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी उंगली पर इलाज किया। पुलिस को सूचना मिलते ही बिल्हौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज तथा गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 325 (गंभीर चोट पहुंचाना) और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में था और छोटे विवाद को हिंसक रूप दे दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में पुलिस से महज 200 मीटर दूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आए पति पर भी चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय व्यक्ति ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग, चंद पैसों के लिए महिला ने सारी हदें की पार; अब कसा शिकंजा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो खबर आई है, वो वाक्य हैरत में डालने वाली है। क्यो कोई महिला चंदे पैसों के लिए घिनौना काम कर सकती है, वो भी नाबालिग के साथ। ये घटना सुनने में अजबी जरूर लग रहा है लेकिन, महिला ने जो किया उसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा।

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

Online Romance Scam: 69 साल की उम्र में भी रोमांस की तलाश महंगी पड़ गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक बुजुर्ग डेटिंग ऐप पर जवान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने लगे, लेकिन मिलने पहुंचे तो हनीट्रैप का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट की और नकदी, सोने के गहने समेत कुल 65,000 रुपये की संपत्ति लूट ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें