
Nishant Joins JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू में शामिल हो गए हैं। काफी लंबे समय से लगाई जा रही अटकलों के बीच उन्होंने अब सियासी पारी शुरू कर दी है।
पटना स्थित जदयू कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को जदयू की सदस्यता दिलाई। वहीं, इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। निशांत के जदयू में शामिल होने पर पार्टी के भीतर नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
क्या बोले निशांत कुमार
जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि मैंने पार्टी की सदस्यता ले ली है। मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है, मैं उनके फैसले को स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों ने जो फैसला लिया और जदयू में शामिल कराया, मैं जनता और पार्टी के सदस्यों के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पिता नीतीश कुमार ने जिस तरह 20 साल तक बिहार के लोगों की सेवा की है, वैसे ही मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
राजनीति में क्यों आए निशांत
दरअसल, सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। ऐसे में भी तय हो गया कि उन्हें अब मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। इसके अलावा वह दिल्ली की राजनीति देखेंगे। इसी को देखते हुए जदयू के कार्यकर्ताओं ने निशांत को राजनीति में आने का आग्रह किया। जदयू कार्यकर्ताओं का मानना है कि निशांत के आने से पार्टी मजबूत होगी और वह बिहार की राजनीति में जदयू को मजबूत करेंगे। चर्चा ये भी हो रही है कि उन्हें बिहार सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है लेकिन, अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हुई है।
Leave a comment