
नई दिल्ली: दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। कई रहस्यों का राज वैज्ञानिक खोजने में सफल हो जाते है तो कई रहस् का राज आज भी एक राज बना हुआ है। ऐसे में दुनिया की एक जगह है जहां केवल लड़कियां ही जन्म ले रही है। हैरानी की यह है कि इसके पीछे की वजह आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाएं है। ये एक ऐसा गांव है जहां पिछले 12 साल में केवल लड़कियों का ही जन्म हुआ है और एक भी लड़का पैदा नहीं हुआ। पर कोई भी लड़का क्यों पैदा नहीं हुआ
आपको बता दें कि 300 के करीब आबादी वाला ये रहस्यमयी गांव पोलैंड में स्थित है। गांव का नाम मिजेस्के ओद्रजेनस्की है। बताया जाता है कि यहां 12 साल से एक भी लड़के का जन्म नहीं हुआ है, यहां सिर्फ लड़कियां ही पैदा होती हैं। इतना ही नहीं साल 2019 में मेयर ने तो यह भी घोषणा कर दी है कि जिसके यहां लड़का होगा उस परिवार को इनाम दिया जाएगा।
वहीं वैज्ञानिकों को जब इस गांव के बारे में जानकारी हुई थी तब उन्होंने इस गांव पर शोध भी किया था लेकिन वो सटीक कारण का पता लगा पाने में असफल रहे थे। वहीं आज भी इस गांव का रहस्य सभी के लिए पहेली बना हुआ है।
Leave a comment