Search KhabarFast

Press ESC to close

Success Story : ASI की बेटी ने बनी IAS अफसर, तीसरे प्रयास में क्रैक की UPSC

Success Story : ASI की बेटी ने बनी IAS अफसर, तीसरे प्रयास में क्रैक की UPSC

Success Story : UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं। कुछ युवा कई प्रयासों के बाद भी परीक्षा पास करने में असफल हो जाते हैं, लेकिन कुछ होनहार युवा पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर सफलता प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनि कड़ी मेहनत से तीसरी बार में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अफर का मुकाम हासिल किया है।

आज की कहानी है आईएएस रूपल राणा के बारे में, जिन्होंने अपनि कड़ी मेहनत से तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल की। रूपल के पिता दिल्ली पुलिस में ASI हैं। रूपल ने मां अंजू राणा को बहुत कम उम्र में ही खो दिया था। रूपल का परिवार वैसे तो UP के बागपत में बरूद गांव का रहने वाला है।

Also read: Success Story : 2 सगी बहनों ने रचा इतिहास, एक साथ UPSC क्रैक कर बनी अफसर

विश्वविद्यालय में किया टॉप

आईएएस रूपल राणा ने बागपत के JP पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद आईएएस रूपल राणा ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की और फिर देशबंधु कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और विश्वविद्यालय में भी टॉप किया। ग्रेजुएशन के बाद आईएएस रूपल राणा ने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की और राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध को चुना था।

मिली सफलता

आईएएस रूपल राणा पहले प्रयास और दूसरे प्रयास में UPSC में वह असफल रहीं। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में 26वीं रैंक हासिल IAS अधिकारी बन गईं। Success Story उन्हें AGMUT कैडर मिला है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

BPSC Success Story: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (पलेरा) की निवासी आस्था दमेले ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन बिहार में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) के पद पर हुआ है।

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, हजारों की संख्या में बढ़ाईं गई MBBS की सीटें

MBBS Seats Allotement Increases: नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी हाथ लगी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस सीटों की आधिकारिक सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है।

NEET अनियमितताओं पर केरल में विरोध तेज, मंत्री रोजी एम जॉन ने 40 दिन के आंदोलन का ऐलान किया

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने गुरुवार को नीट परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की निंदा करते हुए 40 दिनों तक कई चरणों में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast