Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के जालंधर में RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, LPU के पास वारदात से सनसनी

Punjab News: पंजाब के जालंधर में RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, LPU के पास वारदात से सनसनी

Punjab News: पंजाब के जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के पास हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, सिमरनजीत सिंह अपनी कार से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार और हथियार लॉ गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी थी हमले की कोशिश

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में भी सिमरनजीत सिंह पर फायरिंग की कोशिश की गई थी। हालांकि उस समय वह बाल-बाल बच गए थे। उस मामले में जोगा फोल्डीवाल नाम सामने आया था।

RTI विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे किसी आरटीआई से जुड़ा विवाद कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Also read: अमृतसर में AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ पर फायरिंग, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस जुटी जांच में

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Alert: हरियाणा के 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, अगले 3 घंटे में बदल सकता है मौसम

Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पदले के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान धूलभरी तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

Uttarakhand News: विकसित भारत 2047 पर बोले नितिन नबीन, युवाओं की भूमिका अहम

Uttarakhand News:"विकसित भारत 2047 ट्रांसफॉर्मेटिव रोल ऑफ हायर एजुकेशन" विषय पर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक भव्य अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल सरकार का नहीं बल्कि समस्त 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प बन गया है। वहीं उन्होंने अपनी जन्मभूमि बिहार को ज्ञान और उत्तराखंड को ज्ञान एवं अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast