Sourav-Ashutosh Judicial custody extended: दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी है। बता दें, दोनों नेताओं की पांच दिन की हिरासत आज सोमवार को खत्म हो रही थी। जिसके बाद पुलिस ने अदालत हिरासत को पांच दिन और बढ़ाने की मांग की। लेकिन अदालत ने पांच में से सिर्फ दो दिन की हिरासत को मंजूरी दी। यानी अब CJP के दोनों नेता 21 अक्टूबर तक तिहाड़ जेल में रहेंगे।
बता दें, दोनों नेताओं को जंतर-मंतर के पास एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उन्हें SEM अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Also read: Tiger Shroff Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस से जुड़े तीनों आरोपियों के बारे में दिया अपडेट
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 14 अक्टूबर की तड़के जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश करते समय सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए SEM अदालत में पेश किया। उन पर अतिक्रमण, जमानत का उल्लंघन, लोक अधिकारी के कर्तव्य में बाधा आदि के आरोप लगाए गए। बता दें, यह घटना मुख्य न्यायाधीश और विपक्ष द्वारा मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच हुई है।