Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: चंडीगढ़ प्रशासन को मिली हरियाणा के दो HCS अधिकारियों की सेवाएं, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया आदेश

Haryana News: चंडीगढ़ प्रशासन को मिली हरियाणा के दो HCS अधिकारियों की सेवाएं, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया आदेश

Haryana HCS officers: हरियाणा सरकार ने दो हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ संघ राज्यक्षेत्र प्रशासन को डेपुटेशन पर उपलब्ध करा दी हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के तहत यह कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार, वर्ष 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार तथा वर्ष 2013 बैच के अधिकारी श्री प्रदीप अहलावत-1 की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी गई हैं। बता दें, गौरव कुमार इस समय राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा में सचिव, जबकि प्रदीप अहलावत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के तौर पर कार्यरत हैं।

आदेश में लिखा है 'हरियाणा के राज्यपाल, राज्य चुनाव आयोग, हरियाणा के सचिव गौरव कुमार, HCS (2011) और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) प्रदीप अहलावत-I, HCS (2013) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ को सौंपते हुए प्रसन्न हैं।'

मालूम हो कि दोनों अधिकारियों की नियुक्ति की शर्तें और नियम अलग से जारी किए जाएंगे। जबकि इसकी एक प्रति संबंधित अधिकारियों को सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी जाती है। तो वहीं, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अध्यक्ष की जानकारी के लिए, इसकी एक-एक प्रति मुख्य प्रधान सचिव/उप प्रधान सचिव/उप प्रधान सचिव-II/OSD(SG)/OSD(VK)/OSD(RS)/OSD(MPM)/विशेष वरिष्ठ सचिवों/वरिष्ठ सचिवों/सचिवों/मंत्रियों के निजी सचिवों/अध्यक्ष के निजी सचिव को भेजी जा रही है।

Also read: Haryana News:हरियाणा की कनीना मंडी में गेट पास रिकॉर्ड में गड़बड़ी, सहायक सचिव और मंडी सुपरवाइजर सस्पेंड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:हरियाणा की कनीना मंडी में गेट पास रिकॉर्ड में गड़बड़ी, सहायक सचिव और मंडी सुपरवाइजर सस्पेंड

Haryana News:हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कनीना अनाज मंडी में बाजरे की खरीद से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के दौरान अनियमितताओं की आशंका सामने आने के बाद दो अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र सिंह ने मार्केट कमेटी के सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर

Uttarakhand News: CM धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की 5 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी मजबूती

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास तथा 34 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast