Search KhabarFast

Press ESC to close

श्रीलंका ने अमेरिका और ईरान दोनों को कहा ‘ना’, तटस्थता बनाए रखने पर अड़ा कोलंबो

श्रीलंका ने अमेरिका और ईरान दोनों को कहा ‘ना’, तटस्थता बनाए रखने पर अड़ा कोलंबो

Middle East War: श्रीलंका ने साफ कर दिया है कि वह मौजूदा अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच अपनी तटस्थ नीति से कोई समझौता नहीं करेगा। संसद में बोलते हुए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बताया कि अमेरिका और ईरान दोनों के सैन्य अनुरोधों को ठुकरा दिया गया है, ताकि श्रीलंका की जमीन का इस्तेमाल किसी भी सैन्य गतिविधि के लिए न हो। राष्ट्रपति ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने फरवरी के अंत में अनुरोध किया था कि वह जिबूती से दो लड़ाकू विमान, जिनमें एंटी-शिप मिसाइल लगी थीं, 4 से 8 मार्च के बीच मट्टाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना चाहता है। लेकिन श्रीलंका ने इस प्रस्ताव को सख्ती से खारिज कर दिया।

अनुरोध को नहीं मिली मंजूरी

उसी दिन ईरान ने भी अपने तीन युद्धपोतों को कोलंबो बंदरगाह पर ठहरने की अनुमति मांगी थी। सरकार इस पर विचार कर रही थी, लेकिन बाद में तटस्थता बनाए रखने के लिए इस अनुरोध को भी मंजूरी नहीं दी गई। इस बीच, मार्च में श्रीलंका के तट के पास एक बड़ा घटनाक्रम हुआ, जब अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के युद्धपोत IRIS Dena को निशाना बनाकर डुबो दिया। इस हमले में कम से कम 84 नाविकों की मौत हो गई, जबकि 32 लोगों को श्रीलंकाई नौसेना ने बचा लिया।

शवों के लिए विशेष

मृतकों के शवों को बाद में एक विशेष विमान के जरिए ईरान भेजा गया। वहीं बचे हुए नाविकों को फिलहाल श्रीलंका में ही रखा गया है और उनका इलाज किया गया है। एक अन्य ईरानी जहाज IRIS Bushehr को श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में सुरक्षित शरण दी है। इस जहाज के 219 क्रू मेंबर्स को सुरक्षा दी जा रही है, जबकि जहाज की मरम्मत भी की जा रही है।

तटस्थ नीति पर कायम रहेगा श्रीलंका

इसके अलावा तीसरा जहाज IRIS Lavan भारत के कोच्चि पोर्ट पहुंच गया, जहां उसके क्रू को मानवीय आधार पर शरण दी गई है। श्रीलंका और भारत दोनों ने साफ किया है कि ये कदम मानवीय आधार पर उठाए गए हैं। फिलहाल श्रीलंका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं करेगा और अपनी तटस्थ नीति पर कायम रहेगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच इस्लामाबाद में बातचीत की तैयारी, क्या सीजफायर खत्म होने के बाद होगी दूसरी वार्ता?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब बातचीत की नई कोशिशें तेज होती दिख रही हैं। खबर है कि दोनों देशों के बीच अगला दौर इस्लामाबाद में हो सकता है।

शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर जुटेंगे ईरान-अमेरिका के प्रतिनिधि, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

America-Iran Talk:अमेरिका और ईरान के बीच कल पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने वाली है। इसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर कल समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर करार हमला करेंगे। साथ ही हर बिजली संयंत्र और पुल को ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।

व्हाइट हाउस में बन रहा 4 हजार करोड़ का अभेद्य बंकर, क्या बढ़ गया ट्रंप पर खतरा?

White House Bunker: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में व्हाइट हाउस के नीचे एक विशाल और अत्याधुनिक अभेद्य बंकर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,400-4,000 करोड़ रुपये) की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें