Bengal Election: टीएमसी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, महिलाओं और युवाओं के लिए भत्ते का ऐलान

Bengal Election: टीएमसी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, महिलाओं और युवाओं के लिए भत्ते का ऐलान

TMC Releases Manifesto: पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दल पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव हो गए है। उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने के बाद मेनिफेस्टो का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार यानी 20 मार्च को ममता बनर्जी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 

घोषणा पत्र जारी करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि एकजुट होकर बंगाल को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ लड़े। उन्होंने कहा कि मैं बंटवारे वाली राजनीति नहीं कर रही हूं। हिन्दू मुसलमान, सिख और ईसाई सभी एक समान हैं। 

टीएमसी के घोषणा पत्र में क्या-क्या    

घोषणा पत्र जारी करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि लक्ष्मी भंडार योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। वहीं, एससी-एसटी वर्ग के महिलाओं को हर महीने 1700 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपए देने का ऐलान किया गया है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल उद्योग के लिए सबसे अच्छा जगह है। एमएसएमई के क्षेत्र में बंगाल पहले स्थान पर है।

दो चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। हालांकि, पिछली बार बंगाल चुनाव 8 चरणों में हुए थे।         

टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट   

बता दें कि बंगाल चुनाव के लिए टीएमसी ने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेगी, जबकि शशि पांजा मणिकतला से मैदान में हैं। सोहम चक्रवर्ती को चांदीपुर और टेहटा से टिकट दिया है। वहीं, हाबरा सीट से ज्योतिप्रिय मलिक को उम्मीदवार बनाया है। जबकी कनाई मंडल को टिकट नहीं मिला।

Leave a comment