Search KhabarFast

Press ESC to close

झज्जर में इनेलो विधायक आदित्य चौटाला ने लेकर बीजेपी-कांग्रेस पर बोला हमला, लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

झज्जर में इनेलो विधायक आदित्य चौटाला ने लेकर बीजेपी-कांग्रेस पर बोला हमला, लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में आदित्य चौटालाने राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोला और साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजनीति में नैतिकता खत्म होती जा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा “सो चूहे खाकर बिल्ली हज को चली” और इस कहावत के जरिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान हुड्डा ने अपनी ही पार्टी के विधायकों को बेचने का काम किया,जिससे लोकतंत्र कमजोर हुआ।

बीजेपी पर हमला करते हुए आदित्य चौटालाने कहा कि यह पार्टी पूंजीपतियों और धनाढ्य लोगों की पार्टी बन चुकी है। उनके अनुसार बीजेपी के पास धन की कोई कमी नहीं है और वह हमेशा अलग-अलग सामाजिक मुद्दों-कभी हिंदू-मुस्लिम तो कभी जाट-गैर जाट-के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करती रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद-फरोख्त की,जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची।

आदित्य चौटाला ने दोनों दलों को “मौसेरे भाई” बताते हुए कहा कि एक सत्ता में रहकर काम करता है तो दूसरा विपक्ष में रहकर,लेकिन दोनों की कार्यशैली एक जैसी है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राज्यसभा चुनाव से दूरी बनाए रखी,ताकि किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त की राजनीति का हिस्सा न बनना पड़े। इस दौरान उन्होंने गीता भुक्कल के उस बयान पर भी पलटवार किया,जिसमें उन्होंने इनेलो और बीजेपी के बीच पैसे को लेकर सहमति न बनने की बात कही थी। इस पर आदित्य चौटाला ने कहा कि पैसे की बात वही करता है जिसने पैसे देखे हों। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पांच वोट क्रॉस हुए और कुछ वोट रद्द भी हुए,जिससे कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट होती है।

दोनों पार्टियों को अपनी “काली भेड़ों” के नाम उजागर करने चाहिए- आदित्य चौटाला

इनेलो विधायक ने कहा कि उन्होंने आगे कहा कि इनेलो का कोई विधायक या कार्यकर्ता बिकाऊ नहीं है और पार्टी बेहद मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 37 विधायकों वाली पार्टी के केवल 28 वोट ही सामने आए,बाकी कहां गए,यह सवाल उठता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विधायक बीजेपी के साथ चले गए और दोनों पार्टियों को अपनी “काली भेड़ों” के नाम उजागर करने चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें