Search KhabarFast

Press ESC to close

UttarPradesh News: कुट्टू के आटे खाने से मचा हड़कंप! एडीएम समेत कई लोग हुए बीमार

UttarPradesh News: कुट्टू के आटे खाने से मचा हड़कंप! एडीएम समेत कई लोग हुए बीमार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बागपत और बिजनौर जिलों में कुट्टू के आटे खाने से लोग बीमार पड़ गए हैं। एक अपर जिलाधिकारी समेत कई लोगों की कुट्टे के आटे से बना फलाहार खाने के कारण तबीयत बिगड़ गई है। सभी को इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार की शाम शिव नारायण सिंह, उनके सहायक कर्मचारी सतीश कश्यप और अन्य लोगों ने कुट्टू के आटे से बने फलाहार का सेवन किया था। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें उल्टी, बेचैनी और तबीयत खराब होने लगी।

खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

इस घटना में कासिमपुर खेड़ी, मलकपुर और बावली गांव के शामिल है। जो कुट्टू के आटे खाने से प्रभावित हुए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त डीपी सिंह ने कहा कि संबंधित कुट्टू के आटे के स्त्रोत का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दुकानदार द्वार यह आटा बेचा गया है, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। साथ ही दुकानों से नमूने लेकर जांच होगी। 

मामले की हो रही जांच 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने कहा कि मंडावली और नजीबाबाद के सिकरोड़ा, लाहक कला, मोहनपुर और खैरुल्लापुर में भी कुट्टू के आटे से बना फलाहार खाने के बाद लोगों को उल्टी, दस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर को समीपुर अस्पतला नजीबाबाद भर्ती कराया गया। कुछ मरीजों ने निजी अस्पतालों में भी इलाज कराया है। अब स्थिति काबू में है। खाद्य विभाग कुट्टू के आटा बेचने वाली नजीबाबाद की दुकान से नमूने लेकर जांच करेगी। उसके बाद नियम के अनुसार कार्रवाई होगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें