
Jasprit Bumrah Fitness Update: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया हैं। वायरल वीडियो जसप्रीत बुमराह का है। वह इस समय नेशनल क्रिकेट अकेडमी में है। जहां उनका रिहैब चल रहा है।
जसप्रीत बुमराह का वीडियो वायरल
बीते काफी समय से भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी फिटनेस के चलते क्रिकेट से दूर हैं। इस समय नेशनल क्रिकेट अकेडमी में है। जहां उनका रिहैब चल रहा है। अपनी चोट की वजह से बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले सकें। क्रिकेट फैंस जसप्रीत बुमराह की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच, सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह का 12सेकंड का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं। वह पूरे रनअप के साथ गेंदबाजी करते दिखे। जिसके बाद आखिर में उन्होंने सेलिब्रेशन भी किया।
MI के हेड कोच क्या बोले?
वहीं, मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने भी कुछ दिनों पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने कहा ‘बुमराह की रिकवरी अच्छी हो रही है। लेकिन उनकी वापसी के लिए कोई खास समयसीमा तय नहीं की गई है। अभी तक सब कुछ ठीक चल रहा है। इसलिए हमें इंतजार करना होगा'
कब चोटिल हुए थे बुमराह?
दरअसल, बॉर्डर गवास्कर सीरीज के सिडनी टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह चोटिल हुए थे। इस सीरीज के आखिरी मैच में बुमराह की पीठ में चोट लगी थी। वह पीठ के खिंचाव के दर्द से परेशान थे। जिसकी वजह से वह सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भी नहीं खेल पाए। इसके बाद से बुमराह ने अब तक भारतीय टीम के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेला है।
Leave a comment