Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs PAK: भारत से मिली हार पर बौखलाए पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा, आखिर किसे ठहराया जिम्मेदार?

IND vs PAK: भारत से मिली हार पर बौखलाए पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा, आखिर किसे ठहराया जिम्मेदार?

Salman Ali Agha Statement: T20वर्ल्ड कप 2026के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61रनों से करारी शिकस्त दी, जो पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी हार साबित हुई। इस हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा बेहद निराश नजर आए और उन्होंने टीम की स्पिन गेंदबाजी को हार का मुख्य जिम्मेदार ठहराया। आगा ने कहा कि स्पिनरों का 'ऑफ डे' था और गेंदबाजी में एक्जीक्यूशन की कमी रही, जिसकी वजह से टीम बैकफुट पर चली गई।

कैसी रही भारत की बल्लेबाजी?

बता दें, श्री लंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। भारत ने 20ओवरों में 7विकेट पर 175रन बनाए, जिसमें ओपनर ईशान किशन की 40गेंदों पर 77रनों की ताबड़तोड़ पारी शामिल रही। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव और अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया, जिससे स्कोर सम्मानजनक स्तर तक पहुंचा।

कैसी रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी?

जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए वे महज 18ओवरों में 114रनों पर ढेर हो गए। शुरुआती झटके ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया—साहिबजादा फरहान (0), सैम अयूब (6), सलमान अली आगा (4) और बाबर आजम (5) जल्दी आउट हो गए, जिससे स्कोर 5वें ओवर में ही 34-4हो गया। उस्मान खान ने 34गेंदों पर 44रन बनाए, लेकिन उनका विकेट गिरते ही टीम 78-7पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने कमाल किया। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8में जगह पक्की कर ली, जबकि पाकिस्तान को अब अगले मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

इस बार भी नो हैंडशेक पॉलिसी

इस मैच में एक बार फिर नो हैंडशेक पॉलिसी देखने को मिली। दरअसल, टॉस के दौरान दोनों कप्तानों सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ, जो पिछले साल एशिया कप से चली आ रही भारत की नीति का हिस्सा रहा। मैच से पहले पाकिस्तानी फैंस उम्मीदों से भरे थे, लेकिन हार के बाद सोशल मीडिया पर निराशा और मीम्स की बाढ़ आ गई।

सलमान अली आगा की प्रतिक्रिया

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में सलमान अली आगा ने हार पर खुलकर बात की, लेकिन उनकी बातों में स्पिनरों पर दोष मढ़ने का अंदाज साफ नजर आया। उन्होंने कहा 'हमारे स्पिनरों का ऑफ डे था। कुछ हिस्सों में एक्जीक्यूशन की कमी रही। हम अपने स्पिनरों पर भरोसा करते हैं, उन्होंने पिछले छह महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए। पहली पारी में पिच टैकी थी, गेंद ग्रिप कर रही थी। गेंदबाजी में एक्जीक्यूशन की कमी रही। दूसरी पारी में पिच पहली से बेहतर खेली।'

आगा ने आगे कहा 'इस तरह के मैचों में इमोशंस हमेशा हाई रहते हैं। हमें इससे डील करना होता है। हमने ऐसे कई मैच खेले हैं। दो दिनों में अगला गेम है, हमें उस पर फोकस करना है। हमें वो मैच जीतना है और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है। फिर ये एक नया टूर्नामेंट होगा।' उनकी इस प्रतिक्रिया से साफ है कि वे स्पिन गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन और ओवरऑल एक्जीक्यूशन की कमी को हार का मुख्य कारण मानते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें