Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का जलवा, भारत बना T20 विश्व कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को रौंदकर बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का जलवा, भारत बना T20 विश्व कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को रौंदकर बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

India Won T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने T20विश्व कप 2026के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने तीन नए विश्व रिकॉर्ड बनाए: टी20विश्व कप का खिताब लगातार दो बार जीतने वाली पहली टीम, घरेलू मैदान पर यह ट्रॉफी हासिल करने वाली पहली टीम और कुल तीन खिताब जीतने वाली पहली पुरुष टीम। इसी के साथ संजू सैमसन को टूर्नामेंट का प्लेयर चुना गया, जिन्होंने नॉकआउट मैचों में लगातार शानदार पारियां खेलीं।

इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। यादव ने आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार कप्तानी संभाली और सीधे ट्रॉफी जीत ली, जो उनके लिए एक यादगार उपलब्धि है। हालांकि, फाइनल में यादव खुद गोल्डन डक पर आउट हो गए, जो T20विश्व कप फाइनल में किसी कप्तान का सबसे कम स्कोर है। लेकिन टीम के अन्य खिलाड़ियों ने इस कमी को पूरा कर दिया।

भारत की बल्लेबाजी का जलवा

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ओपनर संजू सैमसन ने 89रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जो T20विश्व कप फाइनल में किसी खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इस बार अभिषेक शर्मा ने नाराज नहीं किया और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद ईशान किशन ने उपयोगी योगदान दिया, लेकिन जेम्स नीशम ने 16वें ओवर में तीन विकेट झटककर न्यूजीलैंड को थोड़ी राहत दी। फिर भी, भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 52रन जोड़कर 255तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। बुमराह ने 4ओवर में सिर्फ 15रन देकर 4विकेट चटकाए, जो T20विश्व कप में उनका शानदार प्रदर्शन रहा। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159रनों पर सिमट गई। रचिन रविंद्र और डेवोन कोनवे ने शुरुआत की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने भी विकेट लिए।

सूर्यकुमार यादव का बयान

सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि यह सफर अद्भुत रहा है और टीम आगे भी ऐसी ही सफलता जारी रखना चाहती है।  इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के भविष्य के लक्ष्यों का खुलासा भी किया। न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद यादव ने कहा कि अब उनका अगला निशाना 2028में होने वाले ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। इसके अलावा, उन्होंने 2028टी20विश्व कप पर भी नजरें गड़ाई हैं। यह बयान मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया गया, जहां यादव ने टीम की सफलता पर गर्व जताया और आगे की योजनाओं पर चर्चा की।

सूर्यकुमार यादव ने कहा 'हमने दो साल पहले यह सफर शुरू किया था और अब हम यहां पहुंचे हैं। बहुत खुशी है कि हमने यह ट्रॉफी जीती। अब अगला लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड है और हमारी टीम के साथ मिलकर आगे बढ़ना।' उन्होंने आगे जोड़ा कि टीम 2027, 2028 और 2029 में भी जीत की लय जारी रखना चाहती है, कभी रुकना नहीं। यादव ने यह भी कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट की शामिल होने से भारतीय टीम के लिए एक नया मौका है, और वे इसके लिए तैयार हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: विवादों में फंसे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, ‘धुआं उड़ाने’ की हरकत पर उठे सवाल

IPL 2026: बीती रात न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के विजय रथ को राजस्थान रॉयल्स ने रोक दिया। राजस्थान में पंजाब को चार गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हरा दिया। रॉयल्स की तरफ से डोनोवन फरेरा (52*) और शुभम दुबे (31*) की शानदार साझेदारी ने टीम को एक बेहतरीन जीत दिलाई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया। राजस्थान की जीत के बाद एक नया बवाल देखने को मिला।

कहां छुपा था ये टैलेंट? IPL में आते ही मचा दिया धमाल, बुमराह-हार्दिक भी पड़े फीके

Salil Arora: मुंबई का ऐतिहासिक मैदान वानखेडे, हर तरफ नीले रंग की चमकती जर्सी.... सितारों से भारी दो टीमें। पहली मुंबई इंडियन और दूसरी सनराइजर्स हैदराबाद। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य बना दिया। गेंदबाजी में बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे बड़े नाम मौजूद थे। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी और सोचे भी क्यों ना, जब क्रिकेट जगत के बेहतरीन गेंदबाज आपकी टीम में मौजूद हो। लेकिन क्रिकेट को ऐसी ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता। हर एक पल में पूरे मैच कहानी बदल जाती है। ऐसा कुछ इस मुकाबले में देखने को मिला। इस मुकाबले की कहानी को किसी बड़े नाम ने नहीं, बल्कि एक साधारण से क्रिकेटर सलिल अरोड़ा ने बदल दी।

IPL 2026 में रियान पराग पर बवाल, वेपिंग मामले में BCCI का सख्त एक्शन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आईपीएल में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करते हुए देखा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast