
UAE Board On Dubai Pitch: दुबई में कल चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज का आख़िरी मैच खेला गया। ये मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत दर्ज की। बता दें, ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने अपने तीनों मैच खेल लिए हैं। तीनों ही मैचों ने भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस बीच, दुबई की पिच को लेकर कई सवाल खड़े हुए। दरअसल, दुबई की पिच पर चैंपियंस ट्रॉफी के तीन मुकाबले खेले गए हैं। लेकिन तीनों मैचों में एक भी टीम ने 250 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया। जिस वजह से दुबई की पिच पर लगातार सवाल उठ रहे है। वहीं, अब UAE बोर्ड के सीओओ सुभान अहमद ने इन सभी सवालों के जवाब दिए हैं।
दुबई की पिचों पर क्या बोला UAE बोर्ड?
UAE बोर्ड के सीओओ सुभान अहमद ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले UAE में ILT20 खेली गई थी। जिसके 15 मुकाबले दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए थे। लेकिन जब सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सारे मैच दुबई के उसी स्टेडियम में खेलने का फैसला किया था। तब हमने ILT20 टूर्नामेंट के बीच में ही स्टेडियम की पिच को तैयार करने का काम शुरु कर दिया था। UAE बोर्ड ने आगे बताया कि हमने पिचों के वर्कलोड को अच्छे से मैनेज किया है।
बता दें, दुबई में जब से चैंपियंस ट्रॉफी के मैच की शुरुआत हुए है, तब से अबतक पिच काफी स्लो रही है। जिसकी वजह से बल्लेबाजों को लंबे शॉट लगाने में दिक्कत हो रही हैं।
दुबई की पिच पर खेले गए तीन मैच
बता दें, अब तक दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में तीन मैच खेले गए हैं। जिसमें से पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच था। इस दौरान बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन बनाकर बांग्लादेश को हराया।
दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच था। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 241 रन बनाए। भारत ने अपने नए टारगेट का पीछा करते हुए 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 244 रन बनाकर अपनी जीत दर्ज की।
इसके बाद दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा मैच कल 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने का मौका मिला। टीम 249 रनों पर ही ढेर हो गई। वहीं, 250 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम 205 रनों पर ही सिमट गई।
Leave a comment