Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से पहले लगा तगड़ा झटका, चोटिल हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से पहले लगा तगड़ा झटका, चोटिल हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

Australia:Matt Short Injury: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह बना ली है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का ये मुकाबला लाहौर में खेला गया। लेकिन बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया की जीत इस जीत से अफगानिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। लेकिन इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी और ओपनर मैट शॉर्ट चोटिल हो गए हैं। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि वह सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे।

पारी के अंत में लगी चोट

बता दें, कल 28फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मैच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया टीम को पहली पारी में फील्डिंग करने का मौका मिला था। लेकिन इस पारी के आखिर में मैट शॉर्ट चोटिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी आईसीसी अपनी ऑफीशियल वेबसाइट पर शेयर की है। आईसीसी की मानें तो मैट शॉर्ट के पैर में चोट लग गई है। जिस वजह से वह ठीक से दौड़ नहीं पा रहे हैं।

स्टीव स्मिथ ने क्या कहा?

इस बीच, कप्तान स्टीव स्मिथ का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि हमने देखा कि वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहे। ऐसे में उनका ठीक थोड़ा मुश्किल लग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैट शॉर्ट आगे के मैच खेलने में असमर्थ पाए गए तो हमारे पास कुछ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो उनकी जगह खेल सकते हैं।

बता दें, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025का पहला सेमीफाइनल मैच 04मार्च को खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच 05मार्च को खेला जाएगा। ऐसे में अगर तब तक मैट शॉर्ट फिट नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती है।

कैसा रहा मैट शॉर्ट का प्रदर्शन? 

बता दें, मैट शॉर्ट पहली पारी में चोट लगने के बावजूद मैदान में उतरे थे। इस दौरान शॉर्ट अफगानिस्तान के खिलाफ 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ शॉर्ट ने अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 63 रनों की पारी खेली थी।

Leave a comment