AFG vs AUS Champions Trophy 2025:: ऑस्ट्रेलिया या अफगानिस्तान किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट, आज होगा फैसला

AFG vs AUS Champions Trophy 2025:: ऑस्ट्रेलिया या अफगानिस्तान किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट, आज होगा फैसला

Afg vs Aus Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 10वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल में अपनी जगह फाइनल करने के लिए जीतना जरूरी है। क्योंकि जो भी टीम हारेगी, उसका इस टूर्नामेंट में सफर यहीं खत्म हो जाएगा। अब अगर अफगानिस्तान का रिकॉर्ड देखें तो टीम ने आखिरी ओवर में शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को हराया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये मैच कांटे का होने वाला है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। तो वहीं, सेमीफाइनल के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली हैं। इसी के साथ आज अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

अफगानिस्तान की जीत पर मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

बता दें, अफगानिस्तान ने अपने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को 8 रन से हराया था। जिस वजह से इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी के इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दोनों ही टीमें ग्रुप बी में हैं, जिसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जाता है। अब अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब हो जाता है, तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच में हारती है, तो टीम फिर भी सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। अफगानिस्तान से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की जीत साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मुकाबले पर निर्भर करती है।

ऑस्ट्रेलिया की जीत पर अफगानिस्तान बाहर

अब अगर ऑस्ट्रेलिया जीत हासिल करने में कामयाब हो जाती है तो अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर गो जाएगा। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को आसानी से सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।  

Leave a comment