IPL 2025 में 98 करोड़ का दाव पड़ा उलटा! इस बार महंगे ने बार-बार रूलाया; इन सस्ते खिलाड़ियों का दिखा बोलबाला

IPL 2025 में 98 करोड़ का दाव पड़ा उलटा! इस बार महंगे ने बार-बार रूलाया; इन सस्ते खिलाड़ियों का दिखा बोलबाला

IPL 2025: इस साल IPL 2025ने पुरानी कहावत "महंगा रोए एक बार, सस्ता रोए बार-बार" को गलत साबित कर दिया है। इस सीजन में कई महंगे खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, जबकि सस्ते खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।

मेगा ऑक्शन में टीमों ने खिलाड़ियों पर खूब पैसा खर्च किया। लेकिन अब उनका प्रदर्शन टीमों के लिए चिंता का कारण बन गया है। सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (27करोड़ रुपये) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सिर्फ 15रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर (23.75करोड़ रुपये) ने 3मैचों में सिर्फ 9रन जोड़े।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (16.30करोड़ रुपये) ने 3पारियों में सिर्फ 21रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल (18करोड़ रुपये) और केकेआर के रिंकू सिंह (13करोड़ रुपये) का प्रदर्शन भी बेहद फीका रहा। इन पांच खिलाड़ियों की कुल कीमत 98.05करोड़ रुपये है, लेकिन उनका खेल अब तक निराशाजनक रहा है।

सस्ते खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जहां महंगे खिलाड़ी संघर्ष कर रहे हैं, वहीं सस्ते खिलाड़ियों ने IPL 2025में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के अश्विनी कुमार (30लाख रुपये) ने अपने पहले ही मैच में केकेआर के खिलाफ 4विकेट चटकाए और सबको चौंका दिया।

इसी टीम के विग्नेश पुथुर (30लाख रुपये) ने 2मैचों में 4विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के अनिकेत वर्मा (30लाख रुपये) ने 3मैचों में 117रन बनाकर टीम को मजबूती दी।

दिल्ली कैपिटल्स के विपराज निगम (50लाख रुपये) ने भी अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दुल ठाकुर (2करोड़ रुपये) ने 2मैचों में 6विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में जगह बना ली।

महंगे खिलाड़ियों पर दांव लगाना घाटे का सौदा?

अब तक के मैचों में यही देखा गया है कि महंगे खिलाड़ी फ्लॉप साबित हो रहे हैं। दूसरी ओर, कम कीमत में खरीदे गए खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर यही सिलसिला जारी रहा, तो इस सीजन के बाद क्रिकेट फैंस कह सकते हैं - "सस्ता ना रोए इस बार, महंगा रोए बार-बार!"

Leave a comment