Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2025 Points Table: मुंबई को CSK की हार से झटका, प्लेऑफ की रेस अब और दिलचस्प

IPL 2025 Points Table: मुंबई को CSK की हार से झटका, प्लेऑफ की रेस अब और दिलचस्प

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3मई को अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 2रनों से हराकर एक बार फिर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ RCB ने प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20ओवरों में 213रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 211रन ही बना सकी। RCB की शानदार जीत से मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है, जो पहले टॉप पर थी, लेकिन अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

दो टीमों के बीच कांटे की टक्कर, टॉप-2की जंग तेज

प्वाइंट्स टेबल में अब तक 52मुकाबले हो चुके हैं। RCB ने 11में से 8मैच जीतकर 16अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। मुंबई इंडियंस 11मैचों में 7जीत के साथ 14अंकों पर है। गुजरात टाइटंस के भी 14अंक हैं लेकिन उन्होंने सिर्फ 10मैच खेले हैं, जिससे उन्हें फायदा हो सकता है। पंजाब किंग्स 10मैचों में 13अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दिल्ली की टीम 10मैचों में 12अंक लेकर पांचवें स्थान पर है और उनके प्रदर्शन में निरंतरता देखी जा रही है।

लखनऊ और कोलकाता की राह कठिन, हैदराबाद अब भी उम्मीदों में

छठे नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स है, जिन्होंने 10में से 5मुकाबले जीते हैं और उतने ही हारे हैं। ऐसे में उनका प्लेऑफ में पहुंचना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 10में से सिर्फ 4मैच जीते हैं, जिससे उनके लिए भी प्लेऑफ की संभावना कमजोर हो गई है।

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 10मैचों में सिर्फ 3ही जीते हैं, लेकिन कुछ समीकरणों के अनुसार वे अभी भी दौड़ में बने हुए हैं।

आईपीएल का यह सीजन लगातार उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और अंतिम टॉप-2 में कौन पहुंचेगा, यह आने वाले कुछ मुकाबलों के बाद ही साफ हो पाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: हेनरिक क्लासेन ने किया वो कारनामा जो बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाए, बेंगलुरु के खिलाफ रचा इतिहास

IPL 2026: आईपीएल के प्लेऑफ में तीन टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब चौथी टीम कौन होगी ये एक-दो दिन में तय हो जाएगा। वहीं, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयस चैलेजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया।

श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब की जीत, दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ ऐसा धमाकेदार शतक लगाया, जिसने IPL के प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल दिया।

IPL 2026: मैदान पर चमके अर्जुन तेंदुलकर, बेटे की गेंदबाजी देख गदगद हुए सचिन; बोले - तुम पर गर्व है...

अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बेटे का दमदार प्रदर्शन देखकर पिता सचिन तेंदुलकर का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सचिन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन की तारीफ की, वहीं बहन सारा तेंदुलकर ने भी खास अंदाज में बधाई दी। तेंदुलकर परिवार का यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast