Search KhabarFast

Press ESC to close

बदायूं में HPCL प्लांट के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या, पूर्व कर्मचारी पर शक

बदायूं में HPCL प्लांट के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या, पूर्व कर्मचारी पर शक

Budaun Murder: बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट में गुरुवार दोपहर हत्याकांड हुआ। इस घटना में प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की ताबड़तोड़ गोलियों से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने अचानक प्लांट में प्रवेश किया और दोनों अधिकारियों पर सीधे गोलियां बरसाईं। दोनों अधिकारियों को दो से तीन गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के समय प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारी और कर्मियों में दहशत फैल गई और चीख-पुकार मच गई। हमलावर मौके से भागने में सफल हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित HPCL प्लांट में हुई। सूचना मिलने के बाद थाना दातागंज और मूसाझाग पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई गई।

हत्या के पिछे किसका है हाथ?

पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे प्लांट के पूर्व कर्मचारी को शक है। यह कर्मचारी पहले प्लांट में ऑपरेटर के पद पर काम करता था। बताया जा रहा है कि उसे कंपनी से निकाल दिया गया था और इसके बाद प्रबंधक और उप प्रबंधक से उसका विवाद चल रहा था। इससे पहले भी इस कर्मचारी ने दोनों अधिकारियों को जान से मारने की कोशिश की थी और इस मामले में मुकदमे भी दर्ज हैं।

पुलिस ने की हमलावर की हमलावर की पहचान  

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि वारदात के समय पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से प्लांट और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। अधिकारी घटनास्थल से सबूत जुटा रहे हैं और पूरे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

इस तरह का दोहरा हत्याकांड सुरक्षा व्यवस्था और प्लांट कर्मचारियों के लिए गंभीर चेतावनी है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर न्याय

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुजरात के राजकोट में दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rajkot News: गुजरात के राजकोट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टैमिना बढ़ाने वाली दवाएं बेचने के नाम पर लोगों को ठगने और ब्लैकमेल करने वाले तीन फर्जी कॉल सेंटर पकड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.16 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है।

कानपुर में लिव इन पार्टनर के कमरे में ताला लगाकर भागा आरोपी, 32 वर्षीय प्रेमिका ने गवाई जान

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में एक किराए के कमरे में 32 वर्षीय महिला काजल का शव मिला है। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और अंदर शव दो दिनों तक पड़ा रहा। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी काजल के रूप में हुई है।

Delhi News: स्कूल को भेजा बम थ्रेट ईमेल; अब कानूनी पछड़े में फंसी छात्रा; एक दिन की छुट्टी के चक्कर में बनाया था प्लान

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को भेजी गई झूठी बम की धमकी के मामले में एक छात्रा को पकड़ा है। जांच करने वालों ने खुलासा किया है कि यह झूठ सिर्फ़ क्लास से एक दिन की छुट्टी लेने के लिए रचा गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast