IPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान, ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे धोनी-विराट

IPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान, ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे धोनी-विराट

IPL 2024 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग(IPL2024) अगले महीने यानी 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसके शुरुआती शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए 17 दिनों के मैचों की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद सीजन के बचे हुए मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। आगामी सीज़न का पहला मैच 22 मार्च को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होना है। यह मैच धोनी के घर यानी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

17दिन का शेड्यूल

IPL2024 के लिए 22 मार्च से 7 अप्रैल यानी पहले 17 दिनों के मैचों के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। लोकसभा चुनाव के चलते यही शेड्यूल जारी किया गया है। सीजन के बाकी बचे मैचों की जानकारी आगे दी जाएगी। शुरुआती भिड़ंत मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच है। वहीं, 2023 सीजन की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस अपने पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या के खिलाफ यानी मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मैच 24 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

इन चार दिनों में होंगे डबल हेडर-

23 मार्च-पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

24 मार्च-राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 24 मार्च- गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस

31 मार्च -गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 31 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

7 अप्रैल -मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस

Leave a comment