IND vs ENG: दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, पूरी तरह हावी हुई इंग्लैंड, जानें कैसा रहा आज का खेल

IND vs ENG: दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, पूरी तरह हावी हुई इंग्लैंड, जानें कैसा रहा आज का खेल

IND vs ENG Day 2:भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट रांची में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 7 विकेट पर 218 रन है। इस तरह भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 135 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव नाबाद लौटे। ध्रुव जुरेल 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, कुलदीप यादव 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

आपको बता दें कि, शोएब बशीर इंग्लैंड के लिए अब तक सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं। शोएब बशीर ने भारतीय टीम के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। टॉम हार्टले को 2 सफलताएं मिलीं। जिमी एंडरसन ने 1 विकेट लिया।

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर सिमटी। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय भारत का स्कोर 4 रन था। हालांकि इसके बाद यशस्वी जयसवाल और शुबमन गिल के बीच अच्छी साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों यशस्वी जयसवाल और शुबमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। लेकिन फिर भारतीय बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवेलियन की ओर बढ़ने लगे।

शोएब बशीर के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक

शुबमन गिल 38 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार बने। रजत पाटीदार ने एक बार निराश किया। रजत पाटीदार 17 रन बनाकर शोएब बशीर की गेंद पर पवेलियन लौटे। फिर बशीर ने रवींद्र जड़ेजा को अपना शिकार बनाया। जबकि सरफराज खान 14 रन बनाकर टॉम हार्टले की गेंद पर आउट हुए। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल एक विकेट के लिए मजबूती से टिके रहे। ध्रुव जुरेल को कुलदीप यादव का अच्छा साथ मिला। ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव के बीच आठवें विकेट के लिए 42 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है।

रांची टेस्ट में अब तक क्या हुआ?

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 353 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शानदार शतक लगाया। जो रूट 122 रन बनाकर नाबाद लौटे। ओली रॉबिन्सन ने 58 रनों की अहम पारी खेली। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जड़ेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। रवींद्र जडेजा ने 4 इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। आकाश दीप को 3 सफलताएं मिलीं। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। रवि अश्विन ने 1 विकेट लिया।

Leave a comment