
IND vs AUS Head To Head In Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मुकाबला आज (मंगलवार, 4मार्च) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 2:30बजे शुरू होगा। दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी।
भारत का रिकॉर्ड मजबूत, ऑस्ट्रेलिया अब तक नाकाम
चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार भिड़ चुके हैं और दोनों ही बार भारत ने जीत दर्ज की है। पहली बार 1998में भारत ने 44रनों से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2000में नैरोबी में हुए मुकाबले में भारत ने 20रनों से जीत दर्ज की। 2009में दोनों टीमों का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। यानी इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ अब तक जीत नहीं मिली है।
वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी, लेकिन क्या भारत फिर दिखाएगा दम?
अगर वनडे क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 151वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 84जीते हैं, जबकि भारत ने 57मैचों में जीत दर्ज की है।
सेमीफाइनल से पहले दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन
इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया, जबकि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ उनके मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। वहीं, भारतीय टीम ने अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैचों में जीत दर्ज की। भारत ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। क्या टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रख पाएगी या ऑस्ट्रेलिया इस बार इतिहास बदलने में सफल रहेगा? क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें इस बड़े मुकाबले पर टिकी रहेंगी।
Leave a comment